17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यझारखंड: JSSC-PGT परीक्षा का मामला, BJP बोली- एक ही सेंटर से पास...

झारखंड: JSSC-PGT परीक्षा का मामला, BJP बोली- एक ही सेंटर से पास कर गए 70-80% कैंडिडेट

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड में JSSC-PGT परीक्षा में बीजेपी ने अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं. JSSC-PGT यानी झारखंड एसएससी-पोस्ट ग्रेजुएट टीचर परीक्षा को लेकर दावा है कि एक ही सेंटर से 70-80 फीसदी कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास किया है. इसके परिणाम पिछले महीने घोषित किए गए थे.झारखंड बीजेपी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से उन सभी परीक्षाओं में सीबीआई जांच की सिफारिश करने की अपील की है, जिनमें अनियमितताओं के आरोप लगे हैं.

JMM गठबंधन द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अनियमितताएं
बीजेपी हेडक्वार्टर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विपक्ष के नेता अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने आजतक जितनी भी परीक्षाएं आयोजित की हैं, उनमें अनियमितताएं पाई गई हैं. झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाउरी ने मीडिया से कहा, “जेएसएससी कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद, जेएसएससी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) परीक्षा में भी अनियमितताएं सामने आई हैं.”

एक ही सेंटर से पास कर गए 70-80 फीसदी कैंडिडेट
बीजेपी नेता और विधानसभा में LoP ने दावा किया कि जेएसएससी पीजीटी में 70-80 फीसदी कैंडिडेट एक ही केंद्र से परीक्षा पास कर गए, जो जांच का विषय है. बाउरी ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी गठित की थी, लेकिन मामले में आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

BJP ने सीएम से की सीबीआई जांच की सिफारिश की अपील
अमर बाउरी ने कहा, “राज्य सरकार की एसआईटी पेपर लीक मामले में कोई नतीजा निकाल पाने में विफल रही. इसलिए मैं चंपई सोरेन सरकार से अनुरोध करूंगा कि वे उन सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की सिफारिश करें, जिनमें अनियमितताएं पाई गई थीं.”बीजेपी नेता ने कहा, “सीबीआई अभी झारखंड में नीट-यूजी मामले की जांच कर रही है. इसलिए सीबीआई से राज्य के मामलों को भी जोड़ने का अनुरोध किया जा सकता है.”

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...