11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेल17 साल की उम्र में बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी की कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत,...

17 साल की उम्र में बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी की कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत, कोर्ट पर गिरा और चली गई जान, पीवी सिंधु हुईं दुखी

Published on

जकार्ता ,

बैडम‍िंटन की दुन‍िया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. 17 साल की उम्र में चीन के बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी की मौत हो गई. इस ख‍िलाड़ी की मौत के बाद खेल जगत में सन्नाटा पसर गया है. दुन‍िया भर के दिग्गज ख‍िलाड़ी इस पर र‍िएक्शन दे रहे हैं.

17 साल के चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झिजी (Zhang Zhiji) की कोर्ट में गिरकर कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत हो गई. यह घटना रव‍िवार देर रात की है. झांग झिजी ने किंडरगार्टन में बैडमिंटन खेलना शुरू किया और पिछले साल चीन की नेशनल यूथ टीम में शामिल किया गया.

इंडोनेशिया (जकार्ता) में एक टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी पहले बेहोश हुआ और फिर उसकी कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत हो गई. जकार्ता के योग्याकार्ता में एशिया जूनियर चैंपियनशिप में रविवार देर रात जापान के काजुमा कवानो के खिलाफ मैच के दौरान झांग झिजी अचानक बीमार हो गए और ग‍िर पड़े.

इसके बाद इस युवा ख‍िलाड़ी को वेन्यू पर ही इलाज दिया गया. फिर उनको एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे होश में लाने के बार-बार प्रयास विफल होने के बाद उसी रात उनकी मौत हो गई.

इस ख‍िलाड़ी की मौत के बाद भारतीय बैडम‍िंटन स्टार पीवी सिंधु भी दुखी नजर आई. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ल‍िखा है. स‍िंधू ने X पर ल‍िखा- जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से युवा बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झ‍िजी के निधन की खबर बेहद दुख है. मैं इस दुखद समय में झांग के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. आज दुनिया ने एक असाधारण प्रतिभा खो दी है.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...