15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिराहुल की भाषा ठीक नहीं थी, PM ने NDA सांसदों से ऐसा...

राहुल की भाषा ठीक नहीं थी, PM ने NDA सांसदों से ऐसा बर्ताव न करने को कहा है: किरेन रिजिजू

Published on

नई दिल्ली,

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक ली. केंद्रीय मंत्री किरेन रजिजू के मुताबिक पीएम मोदी ने इस दौरान सांसदों को कई नसीहतें दीं. बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा,’संसद में राहुल गांधी की भाषा ठीक नहीं थी. इसलिए पीएम मोदी ने बैठक में कहा है कि हमें संसद में वैसा बर्ताव नहीं करना है.’ किरेन रिजिजू ने पीएम मोदी के लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने की भी जानकारी दी.

लोकसभा में आज जवाब देंगे पीएम मोदी
धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में जवाब देंगे. पीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का कल जवाब दे सकते हैं. बता दें कि 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद का यह पहला सत्र है.

‘आपको जितना हो सके सीखना चाहिए’
सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा,’संसदीय दल संसद से बेहतर सीखने की कोई जगह नहीं है, इसलिए आपको जितना हो सके उतना सीखना चाहिए. नए सांसद को सभी प्रधानमंत्रियों के संग्रहालय में जाना चाहिए. कई दशकों तक एक परिवार ने प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कब्जा किया, लेकिन हमने सभी प्रधानमंत्रियों को सम्मान दिया. आपको वहां जाकर सभी प्रधानमंत्रियों के शानदार सफर के बारे में जानना चाहिए और उनके अनुभवों से सीखना चाहिए.’

‘चायवाले ने कैसे कर दिया, देख नहीं पा रहे’
सूत्रों के मुताबिक पीएम ने संसदीय दल की बैठक में कहा,’नेहरू के बाद कई प्रधानमंत्री रहे. कुछ प्रत्यक्ष तो कुछ रिमोट से, उनको ये बेचैनी है कि नेहरू के बाद तीन बार लगातार जीतने का काम, जो वो नहीं कर पाए वो एक चायवाले
ने कैसे कर दिया. उनकी ये छटपटाहट दिख भी रही है.’

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...