15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यदिल्ली का कपल गया था ऋषिकेश, स्नान के लिए नीम बीच पर...

दिल्ली का कपल गया था ऋषिकेश, स्नान के लिए नीम बीच पर उतरे, फिर पता ही नहीं चला

Published on

देहरादून,

ऋषिकेश पहुंचा दिल्ली का एक कपल गंगा नदी में लापता हो गया है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों नदी में डूब गए. सूचना मिलने के बाद स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के गोताखोरों ने नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है.

पुलिस के मुताबिक सोमवार को ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती में दिल्ली के एक कपल के गंगा में डूबने की बात सामने आई. गोताखोरों कपल को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है.

नदी में नहाते वक्त काफी दूर निकले
पुलिस ने बताया कि कपिल दोपहर करीब एक बजे गंगा स्नान के लिए नीम बीच पर गए थे. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि वे नदी में काफी दूर तक जाने के बाद लहरों में गायब हो गए.

करोल बाग की रहने वाली है लड़की
कपल की पहचान करते हुए पुलिस ने बताया कि शख्स की पहचान पश्चिमी दिल्ली के सुदर्शन पार्क निवासी लवप्रीत (26) के रूप में हुई है. वहीं, बताया जा रहा है कि उसके साथ मौजूद लड़की नेहा ठाकुर (22) दिल्ली के ही करोल बाग की रहने वाली थी.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...