15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिजो हिंदुओं के नरसंहार की बात करते…', राहुल गांधी के हिंदू वाले...

जो हिंदुओं के नरसंहार की बात करते…’, राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर नूपुर शर्मा की भी हुई एंट्री

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी पर देश में हिंसा, नफरत और डर फैलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता के बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी उन्हें माफी मांगने के लिए कह रही है। इसी बीच, नुपुर शर्मा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो धर्म का विनाश करता है, धर्म उसका विनाश कर देता है।

नुपुर शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हिंसक हिंदू नहीं बल्कि वो हैं जो हिंदुओं के नरसंहार की बात करते हैं। धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः। तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्। मतलब जो स्वधर्म (हिंदू) विमुख होकर धर्म का विनाश कर देता है, उस का विनाश धर्म कर देता है। जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है| उन्होंने इसमें राहुल गांधी का नाम नहीं लिया है।

राहुल गांधी के बयान पर सियासी बवाल
सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता। ये लोग हिंदू नहीं हैं क्योंकि 24 घंटे हिंसा की बात करते हैं। नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं। भाजपा पूरा हिंदू समाज नहीं है। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है। ये ठेका भारतीय जनता पार्टी का नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने सदन में भगवान शिव की फोटो दिखाई। राहुल ने कहा कि शंकर भगवान से सच, साहस और अहिंसा की प्रेरणा मिलती है। उनका कहना था, भगवान शिव कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत। उन्होंने भगवान शिव की अभय मुद्रा की बात करते हुए कहा कि इस मुद्रा की बात इस्लाम, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन, सभी धर्मों में हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद दो बार राहुल गांधी के भाषण के दौरान खड़े होकर आपत्ति जताई थी। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर गृहमंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों ने भी यही किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हिंदुओं पर किए गए कमेंट के लिए माफी मांगने को कहा।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...