15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यशादी से किया इनकार तो बौखलाई महिला, पुरुष का प्राइवेट पार्ट काटकर...

शादी से किया इनकार तो बौखलाई महिला, पुरुष का प्राइवेट पार्ट काटकर किया टॉयलेट में फ्लश

Published on

नई दिल्ली

बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट डाला क्योंकि उस शख्स ने दो साल की रिलेशनशिप के बाद महिला से शादी करने से इनकार कर दिया था। महिला ने न केवल प्राइवेट पार्ट काटा बल्कि उसे टॉयलेट में फ्लश भी कर दिया। घायल शख्स का पटना के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। दूसरी ओर पुलिस इस केस में कार्रवाई भी करने वाली है।

दरअसल, यह मामला बिहार के सारण जिले का है। यहां कपल पिछले दो साल से रिलेशनशिप में था लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके चलते महिला अपने बॉयफ्रेंड से बेहद गुस्सा हो गई। गुस्साई महिला ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया और टॉयलेट में फ्लश करके बहा दिया।

नर्सिंग होम चलाती थी महिला
जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम अभिलाषा है। वो मढ़ोरा में नर्सिंग होम चलाती थी और पिछले कई सालों से उसी वार्ड के पार्षद वेदप्रकाश के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभिलाषा ने कहा है कि इस दौरान उसके और वेद प्रकाश के बीच शारीरिक रिश्ते रहे और वह प्रेग्नेंट हो गई। उसने आरोप लगाया कि वेद प्रकाश ने उसे शादी के नाम पर धोखा दिया।

आरोपी अभिलाषा ने कहा है कि उसने अपने हाथों में शादी की मेंहदी भी लगा ली थी और वेदप्रकाश ने उससे कहा था कि वह कोर्ट मैरिज करेगा, जब उसने दोबारा शादी करने से इनकार कर दिया तो महिला ने चाकूस से उस शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे टॉयलेट में डालकर फ्लश कर दिया।

पटना के अस्पताल में चल रहा है इलाज
बता दें कि महिला के हमले में बुरी तरह से घायल हुए युवक को इलाज के लिए पटना में एक स्थानीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।

 

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...