19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यपंडाल में बिखरी लाशें, टेंपू से मॉर्चरी पहुंचाए शव... हाथरस में हादसे...

पंडाल में बिखरी लाशें, टेंपू से मॉर्चरी पहुंचाए शव… हाथरस में हादसे के बाद दिखा लापरवाही का ऐसा मंजर

Published on

हाथरसः

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसे में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे के बाद काफी देर तक न तो कोई अफसर मौके पर पहुंचा और न ही सीनियर डॉक्टर। काफी देर तक सत्संग पंडाल में लोगों की लाशें पड़ी रहीं। इतना ही नहीं, टेंपो और दूसरी गाड़ियों से लोगों की लाशों को मॉर्चरी पहुंचाया गया। घटना स्थल पर ऐंबुलेंस जैसे संसाधनों के अभाव में कई लोगों की जान जाने की बात भी कही जा रही है।

सत्संग के दौरान हुए हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से हादसा हुआ है। अभी हालात ये हैं कि मौके पर बॉडी उठाने वाला कोई नहीं है। मृतकों की संख्या 200 के पार भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने एक रोड पर पुलिस की बैरिकेडिंग लगी थी। पुलिस ने उसे खुलवा दिया, जो रात को बंद कर दिया गया था। जह वहां गाड़ियां आने लगीं तो लोग बचने के लिए इधर-उधर भागे। इससे भगदड़ मची और लोगों की मौत हुई।

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मैंने एसडीएम से कहा कि तीन घंटे से लाइट नहीं है लेकिन कोई नहीं सुना। यहां न डॉक्टर हैं और न ऐंबुलेंस में कोई शव को उतारने वाला है। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हादसे में कम से कम 100-150 लोगों की जान गई है। मौके पर सिर्फ एक डॉक्टर थे। यहां न कोई दरोगा आया, न मंत्री और न एसपी। कोई नहीं है यहां। मरने वालों का आंकड़ा 200 पार जाएगा।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...