19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यहाथरस सत्संग हादसे में 107 लोगों की मौत का दावा! अयोजकों पर...

हाथरस सत्संग हादसे में 107 लोगों की मौत का दावा! अयोजकों पर FIR दर्ज कराएगी योगी सरकार

Published on

हाथरश:

उत्तर प्रदेश के हाथरस सत्संग हादसे में 107 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हादसे के बाद अस्पताल के बाहर और अंदर काफी संख्या में शव रखे हुए देखे गए हैं। ट्रामा सेंटर सिकंदराराऊ के बाहर स्थानीय विनीत कुमार ने दावा किया कि उन्होंने यहां अपने हाथ से 107 शवों की गिनती की है। इसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। वहीं भीड़ में खड़े लोगों ने दावा किया कि यहां पर डॉक्टर न होने की वजह से भी कई लोगों की जान चली गई है।

डीएम हाथरस आशीष पटेल ने बताया कि सत्संग के अंत में ज्यादा उमस के कारण ये घटना हुई है। अभी सभी घायलों को निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है। स्थानीय सीएचसी से डॉक्टरों ने बताया है कि करीब 50 से 60 लोगों की मौत हुई है। इसकी सत्संग की अनुमति एसडीएम के जरिए दी गई थी। ये एक प्राइवेट आयोजन था। इसमें सुरक्षा के लिए व्यवस्था की गई थी। अंदर की व्यवस्था आयोजकों को करनी थी।

पीड़ितों को सीएम सहायता का ऐलान
हाथरस की दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दो मंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को मौके पर भेजा गया है। एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हाथरस हादसे पर पीएम मोदी का बयान
पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा जिन लोगों की हाथरस हादसे में जान गई है, मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...