21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'लोग एक के ऊपर एक नाले में गिरते गए और दो घंटे...

‘लोग एक के ऊपर एक नाले में गिरते गए और दो घंटे तक वहीं दबे रहे’, हाथरस भगदड़ की आंखों देखी

Published on

हाथरस,

हाथरस के रतिभानपुर में मंगलवार का दिन अमंगलकारी रहा. यहां प्रवचन करने वाले भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. इस दर्दनाक हादसे में 60 से 70 लोगों के मौत हो गई है. जबकि आशंका जताई जा रही है कि भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हालांकि एटा अस्पताल में 27 शव पहुंच चुके हैं. घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है. इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला शकुंतला ने बताया कि भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. सत्संग खत्म होने के बाद लोग एकसाथ बाहर की ओर निकले तो भगदड़ मच गई. पास में एक नाला था, भगदड़ के बाद लोग नाले में एक के ऊपर एक गिरते चले गए. जब लोग घंटे-दो घंटे दबे रहेंगे, तो मरेंगे नहीं तो क्या होगा.

प्रत्यक्षदर्शी शकुंतला ने बताया कि भगदड़ के दौरान पहले आगे वाले लोग नाले में गिरे और फिर उनके ऊपर पीछे वाले लोग गिरते चले गए. सत्संग को लेकर महिला ने बताया कि आज मंगलवार है और आज ही भोले बाबा के सत्संग में आए हैं. शकुंतला ने बताया कि उनकी पड़ोसन गंगा देवी भी हादसे का शिकार हो गईं. महिला ने बताया कि भगदड़ में वो भी दब गई थीं, लेकिन लोगों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला, जिसके कारण को जिंदा बच पाईं.

भगदड़ को लेकर आयोजन समिति से जुड़े महेशचंद्र ने आजतक को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि हमने जिला प्रशासन से अनुमति लेकर कार्यक्रम करवाया था. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे, जब कार्यकम खत्म हुआ तब भगदड़ हुई. प्रशासन की कमजोरी से हादसा हुआ. कार्यक्रम खत्म होने के बाद कीचड़ में लोग एक के ऊपर एक गिरते रहे, कोई संभालने वाला नहीं था. मैं भंडारे का काम देख रहा था. यहां 13 साल बाद कार्यक्रम हुआ था. हमारे पास 3 घंटे की परमिशन थी. 1.30 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद भगदड़ मची. महेशचंद्र ने कहा कि प्रशासन को अनगिनत श्रद्धालुओं के आने की जानकारी दी गई थी. लेकिन यहां एंबुलेंस नहीं थी. उन्होंने कहा कि करीब 12 हजार सेवादार थे. 1 लाख श्रद्धालु थे. हमने कई स्तर पर पूरे इंतजाम किए थे.

मानव मंगल मिलन समागम समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. सिकंदराराऊ थाने के एसएचओ आशीष कुमार ने बताया कि भगदड़ भीड़भाड़ के कारण हुई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य करने के निर्देश दिए.

गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें, स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...