18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यअमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक जब हुआ फेल, कूदने लगे श्रद्धालु,...

अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक जब हुआ फेल, कूदने लगे श्रद्धालु, देखें कैसे आर्मी ने रोक दी बड़ी घटनाट

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में इंडियन आर्मी और पुलिस ने बहुत बड़ी घटना रोक दी। अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस का ब्रेक फेल हो गया। ऐसे में यात्री डर के मारे बस से कूदने लगे। इस पर आर्मी ने जम्मू पुलिस के साथ मिलकर बस के नीचे पत्थरों को डाल कर बस को रोक लिया, जिससे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर संभावित दुर्घटना टल गई। इस दौरान बस से कूदने वाले कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब चालक ने यात्रियों को बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं।

बस में सवार थे 40 यात्री
अधिकारियों ने बताया कि बस में 40 तीर्थयात्री सवार थे जो पंजाब के होशियारपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि बनिहाल के पास नचलाना पहुंचने पर ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन को रोकने में विफल रहा। अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार कई लोग चलती बस से कूद गए। इससे तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए।

पत्थर फेंककर बस को रोका
उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को चलती बस से कूदते देख सैन्यकर्मियों और पुलिस कर्मियों ने बस के टायरों के नीचे पत्थर रखकर बस को नदी में गिरने से रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को चिकित्सा सहायता और प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।

सेना की क्विक रिएक्शन टीम ने दी मदद
अधिकारियों ने बताया कि बस में 40 तीर्थयात्री सवार थे जो पंजाब के होशियारपुर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि बनिहाल के नजदीक नचलाना पहुंचने पर ब्रेक फेल होने की वजह से ड्राइवर बस को नहीं रोक सका. अधिकारियों ने यह भी बताया कि सेना की क्विक रिएक्शन टीम एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों की मदद की.

कुछ लोगों को आई गंभीर चोटें
मिली जानकारी के मुताबिक, सभी घायल लोगों को नचलाना में उनके स्थानीय मेडिकल फैसिलिटी में मेडिकल मदद दी गई. कहा जा रहा है कि कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...