10.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यPM मोदी और अमित शाह के खिलाफ दायर याचिका खारिज, याचिकाकर्ता से...

PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ दायर याचिका खारिज, याचिकाकर्ता से बोला HC- क्या आपकी सेहत ठीक है?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को एक ऐसी याचिका खारिज की जिसमें पीएम मोदी के वाराणसी से जीते गए चुनाव को अयोग्य करार देने के लिए कहा गया था। कोर्ट ने कहा कि याचिका दायर करने वाला व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लग रहा है। एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने SHO और जिला न्यायाधीश को याचिकाकर्ता कैप्टन दीपक कुमार पर नजर रखने और आवश्यक हो तो मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम के तहत अपनी पावर का प्रयोग करने को कहा है।

याचिका में क्या कहा गया था?
कैप्टन दीपक कुमार नाम के शख्स ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की झूठी शपथ ली है। कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश की मदद से उनकी हत्या का प्रयास कर रहे हैं।

कोर्ट ने पूछा- सेहत ठीक है?
बुधवार को कोर्ट ने याचिका दायर करने वाले दीपक कुमार से उनकी सेहत के बारे में पूछा। कोर्ट ने कहा, “क्या आप ठीक हैं? आपकी याचिका अनुचित है। इसमें कहा गया है कि जिस विमान को आप उड़ा रहे थे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, आपकी बेटी लापता है और पूर्व सीजेआई आपको मारने की कोशिश कर रहे हैं। क्या आप ठीक हैं? कोई भी इंसान इस याचिका को नहीं समझ सकता। इसका कोई मतलब नहीं है और सिंगल बेंच का यह कहना सही है कि यह निराधार आरोपों से भरी हुई याचिका है।”

अदालत ने कहा कि दीपक कुमार द्वारा लगाए गए सभी आरोप उनकी कल्पना मात्र हैं और उनमें कोई ठोस तथ्य नहीं है। पीठ ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं और इसलिए अपील खारिज की जाती है। दीपक कुमार ने मांग की थी कि मोदी की झूठी शपथ की प्रभावी और समयबद्ध तरीके से जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उन्हें किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने से रोक दिया जाना चाहिए।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this