14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालइंदौर: युगपुरुष बाल आश्रम के 5 बच्चों की संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग से...

इंदौर: युगपुरुष बाल आश्रम के 5 बच्चों की संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग से मौत, 38 का चल रहा इलाज

Published on

इंदौर,

इंदौर स्थित युगपुरुष धाम आश्रम नाम के शेल्टर होम में सात और बच्चों की फूड प्वाइजनिंग के कारण तबीयत बिगड़ गई है. सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस तरह अबतक 38 बच्चे भर्ती हो चुके हैं. वहीं मरने वाले बच्चों की संख्या भी 5 हो गई है. कल तक तीन बच्चों की मौत हुई थी.

न्यूज एजेंसी से मिली सूचना के अनुसार शेल्टर होम के अधिकारी ने बताया कि यहां करीब 204 बच्चे रहते हैं. इसमें से अधिकतर अनाथ व मानसिक बीमारियों से पीड़ित बच्चे शामिल हैं. यह आश्रम मल्हारगंज थाना इलाके में स्थित है. यहां के 5 बच्चों की अबतक मौत हो चुकी है. इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं.

डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि सोमवार और मंगलवार तक चार बच्चों की मौत हुई है. मौत का कारण संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है. वहीं रविवार को भी किसी दौरे से पीड़ित होने पर एक बच्चे की मौत हो गई थी. इसके अलावा श्री युगपुरुष धाम शेल्टर होम के सात अन्य बच्चों को उल्टी और डायरिया की शिकायत बीते मंगलवार की रात हुई थी. सभी को चाचा नेहरू चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

अस्पताल में भर्ती 38 बच्चों में से चार बच्चों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. हालांकि उन सबकी हालत में सुधार हो रहे हैं. जिला प्रशासन की एक टीम अगले 48 घंटे तक सभी बच्चों की हालत पर नजर रखे हुए है. संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग बच्चों के कैसी हुई, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. डीएम ने बताया कि प्रशासन की उच्च स्तरीय कमेटी शेल्टर होम मामले में विस्तरित कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...