14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यहेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के CM! शाम को चंपई सोरेन दे...

हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के CM! शाम को चंपई सोरेन दे सकतेे हैं इस्तीफा

Published on

रांची,

झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी एक बार फिर हेमंत सोरेन को मिल सकती है. जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार है. सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है.

8 बजे इस्तीफा दे सकते हैं चंपई सोरेन
सूत्रों ने कहा कि गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने रांची में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया है.

पार्टी के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को लाने का फैसला लिया गया है.’ सूत्रों की मानें तो सीएम चंपई सोरेन देर शाम करीब 8 बजे अपना इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने झारखंड गठबंधन के सभी विधायकों और मंत्रियों को राजभवन जाने के लिए 7 बजे तैयार रहने को कहा है.

पांच महीने बाद जेल से बाहर आए हैं हेमंत
अगर हेमंत सोरेन शपथ लेते हैं, तो वह झारखंड राज्य के 13वें मुख्यमंत्री होंगे, जो 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर अस्तित्व में आया था. बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी शामिल हुए.

हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था. हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी. 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

हेमंत सोरेन पर क्या हैं आरोप?
हेमंत सोरेन पर 31 करोड़ रुपए से अधिक की 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने का आरोप है. हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था.

चुनाव से पहले कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं हेमंत
जनता के बीच सोरेन की लोकप्रियता और उनके पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को देखते हुए, उनके पुन: सत्ता में वापसी के आसार साफ नजर आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि विधानसभा चुनावों में जाने से पहले हेमंत सोरेन पार्टी के साथ-साथ सरकार का कमान भी अपने हाथों में ले लेना चाहते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this