14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालतीन बच्चों के साथ घर छोड़कर जा रही थी महिला... थाने में...

तीन बच्चों के साथ घर छोड़कर जा रही थी महिला… थाने में बैठाकर DSP साहब ने की पंचायत तो कमाल हो गया

Published on

ग्वालियर

तीन बच्चों की मां पति से झगड़ा के बाद घर छोड़कर जा रही थी। वह बच्चों के साथ सारा समान लेकर घर से निकल गई। महिला को मंजिल पता नहीं था कि उसे कहां जाना है। ऐसे में बस स्टैंड पर जाकर वह खड़ी थी। बस स्टैंड पर खड़े रहने के दौरान महिला को किसी ने थाने जाने की सलाह दी। महिला वहां से हस्तिनापुर पुलिस स्टेशन में पहुंच गई। इस दौरान वहां मौजूद डीसएपी संतोष पटेल और थानेदार ने महिला की पूरी बात सुनी। इसके बाद पति को बुलाकर प्रेम की पंचायत की। थोड़ी देर की पंचायत के बाद तो कमाल हो गया और महिला पति के साथ अपने घर लौट गई।

ये है मामला
दरअसल, ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना अंतर्गत चक महरौली के रहने वाले वेदराम अहिरवार उम्र 48 ने दो वर्ष पूर्व तीन बच्चों की मां के साथ शादी की थी। ममता जाटव कंपू ग्वालियर में अपने तीनों बच्चों के साथ वेदराम के घर पत्नी के रूप में रहने आई थी। दो दिन पहले पति-पत्नी की लड़ाई हुई, जिसमें ममता के बेटे ने पिता के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए हाथ उठा दिया। यह वेदराम को बहुत बुरा लगा और उसने चारों को घर से भगा दिया।

चार किमी पैदल चलकर हस्तिनापुर पहुंची महिला
महिला गांव से चार किलोमीटर पैदल चलकर हस्तिनापुर बस स्टैंड पहुंची। यहां से कही जाने के लिए हस्तिनापुर में बस का इंतज़ार कर रहे थे, तभी किसी ने सलाह दी कि थाने चली जाओ, एसडीओपी और दरोगा जी बैठे हैं, तुम्हारा मैटर सुलझा देंगे।

बच्चों को लेकर थाने पहुंची महिला
महिला अपने बच्चों के साथ हस्तिनापुर थाने आई, जिसके बाद एसडीओपी संतोष पटेल और थाना प्रभारी हस्तिनापुर राजकुमार राजावत ने उसके पति को बुलाया। पांचों को बैठाकर समझाया। भूखे होने का एहसास हुआ तो तत्काल हवलदार वकील सिंह ने भोजन की व्यवस्था की। सभी को एक टेबल में बैठकर खाना खिलाया। पति ने पत्नी को खिलाया और पत्नी ने पति व बच्चों को खिलाया। उसके बाद मन मुटाव दूर हुआ।

सभी खुशी-खुशी लौटे घर
इसके बाद सभी खुशी-खुशी वापस गांव की ओर चल दिए। पिता पर हाथ उठाने वाला बेटा बैग को टांगे घर की ओर निकल गया। साथ ही डीएसपी संतोष पटेल ने उसके बेटे को भी सीख दी कि बड़े पर हाथ नहीं उठाते हैं। पुलिस के छोटे से प्रयास से गरीब मजदूर परिवार को खुशी मिल गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...