9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमुंबई से नासिक सेंट्रल जेल ट्रांसफर का प्लान सुन डरा गैंगस्टर अबू...

मुंबई से नासिक सेंट्रल जेल ट्रांसफर का प्लान सुन डरा गैंगस्टर अबू सलेम, बॉम्बे हाईकोर्ट से गुहार- रास्ते में जान का खतरा

Published on

मुंबई:

गैंगस्टर अबू सलेम ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख कर एक विशेष अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें नवी मुंबई की तलोजा जेल से नासिक सेंट्रल जेल ट्रांसफर करने की योजना के खिलाफ उसकी अर्जी पिछले महीने खारिज कर दी गई थी। सलेम ने अपनी जान को खतरा होने का दावा करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। उसने दावा किया कि तलोजा जेल से दूसरी जेल में भेजने का फैसला उसे जान से मारने की साजिश है। क्योंकि उसे कुछ महीनों में रिहा किये जाने की संभावना है।

अबु सलेम को किस बात का डर?
अबू सलेम की याचिका बुधवार को जस्टिस ए एस गडकरी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आने पर पीठ ने कोई कारण बताए बिना इसकी सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। याचिका अब दूसरी बेंच के सामने सूचीबद्ध की जाएगी। तलोजा जेल को अपने लिए बहुत सुरक्षित बताते हुए सलेम ने आशंका जताई थी कि दूसरी जेलों में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्य उस पर हमला कर सकते हैं।

दूसरी जेल भेजना अवांछित और दुर्भावनापूर्ण मकसद वाला
सलेम ने कहा कि इस समय उसे दूसरी जेल में भेजना अवांछित और दुर्भावनापूर्ण मकसद वाला है। उसने कहा कि वह अभी दिल्ली में दो मामलों का सामना कर रहा है और उसे राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा करते रहना होगा। याचिका में कहा गया है कि दूसरी जेल में ट्रांसफर किए जाने से दिल्ली की उसकी यात्रा प्रभावित होगी। इससे उसके खिलाफ मुकदमे की सुनवाई में देर हो सकती है।

जेल अधिकारियों का क्या तर्क?
जेल अधिकारियों ने विशेष अदालत में दलील दी थी कि सलेम को नासिक सेंट्रल जेल में ट्रांसफर किया जाना चाहिए, क्योंकि तलोजा जेल के अंदर उच्च सुरक्षा वाली कोठरी खस्ताहाल है और उसकी तत्काल मरम्मत की जरूरत है। सलेम को 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में जून 2017 में दोषी करार दिया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this