— सीएम साय ने किसानों के हित में लिया फैसला
रायपुर।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के किसानों के सन्दर्भ में बड़ा फैसला लिया हैं। वहीं एक ओर भू-स्वामियों और किसानों को समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा। इसी कड़ी में प्रदेश के ग्रामीणों को जानकारी देने के लिए शिविरों का आयोजन होने वाला हैं। इसकी जानकारी कोटवारों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में इस बीच मुनादी कराने के निर्देश जारी किया हैं।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इस मामले में तत्काल ही निराकरण के निर्देश दिए हैं। बता दें इस राजस्व पखवाड़े का आयोजन 6 से 20 जुलाई तक आयोजित की गई हैं। इसके साथ ही आयोजित होने वाली शिविरों में नामांतरण,बटवारा और फौती जैसे आवेदनों के प्रकरणों के माध्यम से मौके पर ही आनलाईन ही अपलोड की जाएगी।
