रायपुर।
प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय में पुलिस परिवार के बच्चों को बड़ी सौगात दी हैं। दअरसल इस बीच सीएम साय ने पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बस लोकार्पित किया हैं। जिससे इन छात्रों को अब से बस की सुविधा मिलेगी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने बस को हरी झंडी दिखाकर इस बस को यहां से रवाना किया। वहीं इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी यहां पर मौजूद रहें।
आवासीय समिति को सौंपी चाबी
इसके साथ ही इस बीच मुख्यमंत्री ने इस बीच औद्योगिक प्रतिष्ठानों से की अपील वह जनसेवा के कार्यों में अधिक से अधिक सहयोग करें। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कॉलोनी के आवासीय समिति के सदस्यों को इस बस की चाबी को उन्हें सौंप दिया। पुलिस परिवार के लोगों ने इस बड़ी सौगात पर मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री शर्मा का आभार जताया है। बता दें की ये सुविधा बच्चों को सीएसआर मद से मिल रही है।
