9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालमोहन यादव के पहले बजट में इन पांच जिलों को मिला खास...

मोहन यादव के पहले बजट में इन पांच जिलों को मिला खास तोहफा, वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बुधवार को अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। इस बजट में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 3 लाख 65 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया। मोहन यादव के बजट में अधो संरचना विकास के साथ ग्रामीण विकास, कृषि, महिला, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस किया गया है। बीते साल मध्य प्रदेश का बजट 2 लाख 81 हजार 554 करोड़ का था। हालांकि विपक्ष ने सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बजट में पांच जिलों को विशेष सौगात दी गई है। इन जिलों में आयुर्देविक अस्पताल खोलने की घोषणा की गई है।

सदन में जब वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश कर रहे थे, उस समय मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी दल के नेताओं ने नर्सिंग घोटाले मामले में मंत्री समेत सरकार पर कई आरोप लगाए। इस दौरान सत्ता पक्ष औप विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

किन जिलों में खुलेंगे आयुर्वेदिक अस्पताल
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण ने आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने बताया कि बालाघाट, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और मुरैना जिले में आयुर्वेद अस्पताल शुरू किए जाएंगे। इलके साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार हेल्थ सेक्टर के लिए 21 हजार 144 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इन पांच जिलों में आयुर्वेदिक अस्पताल की घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी है।

किसानों और अन्य क्षेत्रों के लिए क्या
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार के लिए पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है और उपचार के दौरान जिन लोगों की मृत्यु हो जाती है, उनके शव को घर तक पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश शांति वाहन योजना प्रारंभ की गई है। शिक्षा के क्षेत्र पर भी सरकार ने जोर दिया है। आगामी वित्तीय वर्ष में स्कूल शिक्षा के अंतर्गत 150 सीएम राइज विद्यालय, नवीन शाला और दो किलोमीटर से ज्यादा दूर रह रहे अन्य कक्षा के बच्चों के लिए परिवहन सुविधा लागू की गई है।

वित्त मंत्री ने बताया कि शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य में 11,000 पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई जारी है। सामाजिक न्याय के तहत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह की योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बीते साल से बजट को 3 गुना किया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...