11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहाथरस हादसे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन और जापान के पीएम किशिदा दुखी,...

हाथरस हादसे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन और जापान के पीएम किशिदा दुखी, भारत को भेजा शोक संदेश

Published on

मॉस्को:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर प्रदेश में एक धार्मिक समागम के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत होने पर बुधवार को शोक प्रकट किया। भारत में रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में भगदड़ मचने की घटना पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश भेजा: कृपया उत्तर प्रदेश में हुई दुखद दुर्घटना पर संवेदना स्वीकार करें।”

जापानी पीएम ने शोक संदेश में क्या कहा
किशिदा ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्हें यह जानकर गहरा दुख हुआ कि उत्तर प्रदेश में हुई भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई। जापान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए संदेश में उन्होंने कहा, “मैं जापान सरकार की ओर से पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं।”

हाथरस में कैसे हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को भगदड़ मच गई थी। पीड़ित हजारों लोगों की भीड़ में शामिल थे जो एक धार्मिक उपदेशक के सत्संग के लिए सिकंदराराऊ क्षेत्र के फुलराई गांव के पास एकत्र हुए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने धार्मिक समागम के आयोजकों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें उन पर साक्ष्य छिपाने और शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। समागम में 2.5 लाख लोग एकत्रित हुए, जबकि केवल 80,000 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति थी।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...