9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यटॉयलेट क्लीनर में मोबाइल छिपाकर बनाते थे लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो, मामला...

टॉयलेट क्लीनर में मोबाइल छिपाकर बनाते थे लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो, मामला खुला तो दो हुए अरेस्ट

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के पंचकूला जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले के पिंजौर इलाके में स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट में लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाई जाती थी। इसके लिए आरोपियों ने वहां टॉयलेट क्लीनर की बोतल में छेदकर मोबाइल रखा था। वे मोबाइल की रिकॉर्डिंग ऑन रखते थे। ऐसे में जो भी टॉयलेट में आता था, उसकी आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल में कैद हो जाती थी। बुधवार को घटना का पता चलने पर लड़कियों ने वीडियो बनाने वाले एक आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपियों पर केस दर्ज
सोशल मीडिया पर लड़कियों की ओर से आरोपी की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने लड़कियों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पिंजौर पुलिस ने धारा 61, 71, 351(2), 354-सी, 120बी और 506 के तहत यह कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि 25 साल की युवती ने शिकायत दी कि वह चार लड़कियों के साथ एक अधिवक्ता के ऑफिस में काम करती हैं। अधिवक्ता ने सभी लड़कियों को प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट का इस्तेमाल करने को कहा था। इस पर सभी वहां जाती थीं। पीड़ित युवती जब अपनी दोस्त के साथ टॉयलेट गई तो वहां सीट के सामने टॉयलेट क्लीनर की बोतल रखी थी। चूंकि बोतल में छेद था तो उन्हें शक हुआ। इस पर उन्होंने बोतल उठाकर चेक किया तो होश उड़ गए। बोतल में एक मोबाइल रखा था, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग चालू थी।

मामले की शिकायत पुलिस में की
इस पर पीड़ित लड़कियां मोबाइल लेकर अपने मालिक के पास पहुंचीं। इस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस में करने के बजाए लड़कियों को ही डांटा और मोबाइल की वीडियो डिलीट कर दी। इसके बाद लड़कियों ने पूरे मामले की जानकरी घरवालों को दी। घरवाले पूरे गांव के लोगों के साथ पिंजौर पुलिस थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल भी बरामद कर लिया। बरामद वीडियो में पुराने बनाए गए वीडियो मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this