9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यहाथरस कांड की जांच करेगा तीन सदस्यीय आयोग, साजिश या दुर्घटना तह...

हाथरस कांड की जांच करेगा तीन सदस्यीय आयोग, साजिश या दुर्घटना तह तक पहुंचने के लिए बनी टीम

Published on

हाथरस:

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भगदड़ कांड को लेकर योगी सरकार बेहद सख्त है। हादसे की न्यायिक जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज बृजेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा बुधवार रात इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। इस न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड आईएएस हेमन्त राव और रिटायर्ड आईपीएस भवेश कुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। न्यायिक जांच आयोग का मुख्यालय लखनऊ में होगा।

आयोग इस नोटिफिकेशन के जारी होने की तारीख से दो महीने की अवधि के भीतर जांच पूरी करेगा। इसकी अवधि में किसी प्रकार का परिवर्तन राज्य सरकार के आदेश पर किया जा सकेगा।नोटिफिकेशन के अनुसार आयोग 2 जुलाई को हाथरस में घटित घटना की जांच करेगा और जांच के बाद निर्धारित बिंदुओं पर राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजेगा करेगा।

इसमें, कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा, जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई अनुमति एवं उसमें दी गई शर्तों के अनुपालन की जांच करना शामिल है। साथ ही, यह घटना कोई दुर्घटना है अथवा कोई षडयंत्र या अन्य कोई सुनियोजित आपराधिक घटना की सम्भावना के पहलुओं की जांच करना।

इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए प्रबन्ध एवं उनसे सम्बन्धित अन्य पहलुओं की जांच करना भी आयोग के कार्यक्षेत्र में होगा। आयोग उन कारणों एवं परिस्थितियों पर भी गौर करेगा जिसके कारण घटना घटित हुई, जबकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के सम्बन्ध में आयोग अपने सुझाव भी देगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this