11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यचंपई सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन...

चंपई सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

Published on

रांची,

झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. बुधवार देर शाम राजभवन पहुंचे चंपई ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया. इसके बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. इसका मतलब है कि हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं. सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी थी.

‘हम आपको सब कुछ विस्तार से बताएंगे’
गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने रांची में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुन लिया है. पार्टी के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को लाने का फैसला लिया गया है.’

झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा, ‘सीएम (चंपई सोरेन) ने आपको सब कुछ बता दिया है. हम आपको सब कुछ विस्तार से बताएंगे. हमने सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है.’

‘हमने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना’
राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा, ‘कुछ दिन पहले, मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया और मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली. हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद, हमारे गठबंधन ने यह निर्णय लिया और हमने हेमंत सोरेन को हमारा नेता चुना. अब, मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.’

पांच महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था. हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी. 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

हेमंत सोरेन पर 31 करोड़ रुपए से अधिक की 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने का आरोप है. हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this