11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलखचाखच भरा स्टेडियम, लाखों की भीड़, डीजे की धुन पर यूं थिरकते...

खचाखच भरा स्टेडियम, लाखों की भीड़, डीजे की धुन पर यूं थिरकते टीम इंडिया के मतवाले चैंपियन

Published on

मुंबई

टी20 विश्व कप 2024 में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम के लिए मुंबई में एक शानदार विक्ट्री परेड निकाली गई। खुली छत वाले बस में टीम इंडिया के खिलाड़ी लाखों की खचाखच भरी भीड़ को चीरते हुए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम पहुंची। स्टेडियम के अंदर भी हजारों की संख्या में क्रिकेट फैंस अपने हीरो का घंटों से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया के खिलाड़ी जैसे ही वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री डीजे की धुन पर वे मतवाले होकर नाचने लगे। इस दौरान कौन सीनियर और जूनियर सबने इस दायरे को भुला दिया।

बारबाडोस से 16 घंटे की थका देने वाली लंबी फ्लाइट लेने के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात और फिर मुंबई पहुंचकर विक्ट्री परेड में शामिल होने के बावजूद खिलाड़ियों में बिल्कुल भी थकान देखने को नहीं मिली , बल्कि दोगुनी ऊर्जा के साथ वह विक्ट्री परेड में नाचे, गाए और झूमे, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस से खचाखच भरा था मरीन ड्राइव
मुंबई एयरपोर्ट से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक भारतीय टीम के स्वागत के लिए इतने फैंस खड़े थे कि पूरा सड़क जाम हो गया। मरीन ड्राइव के रास्ते में तो फैंस पेड़ पर चढ़कर अपने हीरोज को देखने के लिए घंटों का इंतजार करते हुए देखे गए। पूरे रास्ते टीम इंडिया के खिलाड़ी गाते झूमते हुए आए। इस दौरान मुंबई में तेज बारिश भी हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद फैंस डटे हुए थे।

BCCI ने दिया टीम इंडिया को 125 करोड़ का चेक
वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में हजारों की भीड़ मौजूद थी। इस दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और जसप्रीत बुमराह ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। इसके बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष और सचिव जय शाह ने रोहित और पूरी टीम को बुलाकर 125 करोड़ का चेक दिया। इसके बाद भारतीय टीम पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए फैंस का अभिवादन किया।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...