11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन चुनाव में ऋषि सुनक की करारी हार, 14 साल बाद लेबर...

ब्रिटेन चुनाव में ऋषि सुनक की करारी हार, 14 साल बाद लेबर पार्टी को बहुमत, कंजरवेटिव पार्टी नेता बोलीं- ये तो नरसंहार

Published on

लंदन

ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी की बड़ी जीत हुई है। 14 साल बाद कंजरवेटिव पार्टी को सत्ता से बाहर करते हुए लेबर पार्टी सरकार बनाने जा रही है। ब्रिटेन के 650 सदस्यों वाले निचले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में बहुमत के लिए 326 सीटें जीतना जरूरी होता है। अभी तक के रुझानों में कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी 326 सीटों पर आगे है, जबकि ऋषि सुनक की पार्टी को सिर्फ 60 सीटें मिली हैं। इससे कीर स्टार्मर के पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। कंजरवेटिव पार्टी की स्कॉटिश नेता रूथ डेविसन ने अपनी पार्टी की बड़ी हार को एक ‘नरसंहार’ बताया है। डेविसन ने कहा कि अब इसे छिपाने की कोई जरूरत नहीं है, यह एक नरसंहार है।

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बीच अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने इस हार की खुद जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं और किएर स्टार्मर को जीत की बधाई देता हूं.

ऋषि सुनक ने आखिरी समय तक मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी को चुनने से अधिक टैक्स लगेंगे लेकिन ये काम नहीं आ सका और लोगों ने उनको नकार दिया। सभी सीटों के नतीजे आने से पहले ही स्टार्मर की लेबर पार्टी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। सुनक ने अपनी पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए स्टार्मर को जीत की बधाई दी हैं। ऋषि सुनक ने कहा कि ब्रिटिश लोगों ने एक गंभीर फैसला सुनाया है। इन नतीजों में सीखने और विचार करने के लिए बहुत कुछ है।

स्टार्मर की पार्टी 400 के पार
चुनाव बाद आए एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि लेबर पार्टी 410 सीटें जीतेगी, जो टोनी ब्लेयर की 1997 की भारी जीत के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले छह यूके चुनावों में, केवल एक एग्जिट पोल के नतीजे गलत निकले हैं। पोल में सुनक की पार्टी की सीटें 131 सीटों तक रह जाने का अनुमान है, जो उनके अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन को दर्शाता है। कंजर्वेटिव पार्टी के कई बड़े नेता इस चुनाव में हार सकते हैं।

ऋषि सुनक ने समय से पहले चुनाव कराकर अपनी ही पार्टी में कई लोगों को चौंका दिया था। उनको उम्मीद थी कि उससे उनकी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दूसरी ओर उपकरण निर्माता और एक नर्स के बेटे कीर स्टार्मर ने वित्तीय संकट के बाद मितव्ययिता उपायों, ब्रेक्सिट उथल-पुथल और जीवन-यापन संकट के बाद ‘राष्ट्रीय नवीनीकरण के एक दशक’ का वादा करते हुए लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया, जिसमें वो कामयाब रहे।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...