9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपालनारायण हरि साकार पर बागेश्वर सरकार का फूटा गुस्सा! पहनावे पर कह...

नारायण हरि साकार पर बागेश्वर सरकार का फूटा गुस्सा! पहनावे पर कह दी बड़ी बात

Published on

छतरपुर

हाथरस की घटना के बाद नारायण हरि साकार संतों के निशाने पर हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नारायण हरि साकार पर निशाना साधा है। साथ ही कई सवाल उठाए हैं। नारायण हरि साकार के पहनावे पर भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे लोगों से दूर रहे। बागेश्वर सरकार ने कहा कि कथावाचक या संत अपने से ज्यादा लोगों की चिंता करता है।

परंपरा के साधु नहीं
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वह परंपरा के साधु नहीं हैं। दूसरी बात यह है कि कुछ विचित्र स्थिति के कारण वहां घटना घटी है। तीसरी बात यह है कि जूता पहनकर प्रवचन करते हुए हमने किसी को पहली बार करते देखा है। चौथी बात यह है कि बाबा या महात्मा वही है जो अपनी रक्षा से ज्यादा भक्तों की रक्षा करे। पांचवीं बात यह है कि वहां निश्चित रूप से कुछ न कुछ रहा होगा। साथ ही तैयारियों में कुछ कमी रह गई होगी।

ऐसी जगहों पर जाने से बचे
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों से अपील की है कि ऐसी जगहों पर जानें हमें बचना चाहिए। ऐसी जगहों पर कम जाएं और सावधानीपूर्वक जाएं। दूर से भी गुरु की दृष्टि पड़ जाए तो कल्याण हो जाता है। हाथरस की घटना के बाद से नारायण हरि साकार पर बागेश्वर सरकार सवाल उठा रहे हैं। अब नारायण हरि साकार ने घटना के बाद वीडियो जारी कर लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

ऑस्ट्रेलिया गए बागेश्वर सरकार
वहीं, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं। अगले कुछ दिन वह वहीं पर रहकर हनुमान जी की कथा सुनाएंगे। बागेश्वर सरकार छह से 18 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। वहां ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में कथा सुनाएंगे। बागेश्वर सरकार की कथाओं में भी बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। अब भारत ही नहीं, वह विदेशों में भी कथा सुनाने लगे हैं। पिछले दिनों बागेश्वर सरकार दुबई में थे।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...