11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलबेहद शर्मनाक, घटिया बैटिंग, कुछ तो गड़बड़ है… हारने के बाद शुभमन...

बेहद शर्मनाक, घटिया बैटिंग, कुछ तो गड़बड़ है… हारने के बाद शुभमन गिल ने सरेआम गिनाए विलेन

Published on

हरारे:

भारतीय क्रिकेट टीम T-20 विश्व-कप में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद पहली जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंची। टीम पूरी तरह से युवा दल है। कई धाकड़ खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम से उम्मीद की जा रही थी कि वह पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में शानदार जीत के साथ संन्यास ले चुके टी20 विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा की लेगेसी को आगे बढ़ाएगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम ने गेंदबाजी तो अच्छी की लेकिन बल्लेबाजी में उसने हथियार डाल दिये।

शुभमन गिल ने हार पर क्या कहा
मैच के बाद पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने कहा, ‘मैच में पारी के आधा खत्म होने तक हमने पांच विकेट खो दिए थे। अगर मैं अंत तक क्रीज पर टिका रहता तो अच्छा होता। मैं जिस तरह से आउट हुआ और मैच जिस तरह से आगे बढ़ा उससे मैं बहुत निराश हूं। हमारे लिए थोड़ी उम्मीद थी। लेकिन 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अगर आपका 10वें नंबर का बल्लेबाज मैदान पर हो तो आपको पता चल जाता है कि कुछ गड़बड़ है।’

शुभमन गिल का मानना है कि टीम अपनी योजनाओं को लागू नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, ‘हमने समय लेने और अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने की बात की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हमने जो स्टैंडर्ड सेट किया है उसके हिसाब से नहीं खेल सके। सभी थोड़े फंसे हुए लग रहे थे।’

मैच में क्या क्या हुआ?
शुभमन गिल की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम कम अनुभवी जिम्बाब्वे से 13 रन से पराजित हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को नौ विकेट पर 115 रन पर रोक दिया। उछाल भरी पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को काफी मुश्किल आयी जिसने पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिये। पूरी टीम 19.5 ओवर में 102 रन पर सिमट गयी। जिम्बाब्वे ने तेज गेंदबाज टेंडाई चतारा (16 रन देकर तीन विकेट) और कप्तान सिंकदर रजा (25 रन देकर तीन विकेट) की बदौलत भारत को हराकर उलटफेर कर दिया। यह 2024 में भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली हार थी।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...