12.1 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeभोपालMP: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा अमरवाड़ा उपचुनाव! दादा दरबार की कसम और...

MP: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा अमरवाड़ा उपचुनाव! दादा दरबार की कसम और BJP की गारंटी के बीच कौन लहराएगा परचम

Published on

छिंदवाड़ा

अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनो ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। जैसे जैसे चुनाव की तिथी नजदीक आ रही है, वैसे वैसे ही चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को जिताने के लिए एक तरफ प्रदेश के सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और तमाम बड़े दिग्गज चुनावी मैदान में डटे हुए है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी अमरवाड़ा में लगातार सभा कर रहे हैं। इन सबके बीच सीएम यादव एक बार फिर 8 जुलाई को अमरवाड़ा के दौरे पर रहेंगे।

समझा जा सकता है कि यह उप चुनाव है। लेकिन इस चुनाव की हार जीत भाजपा और कांग्रेस के लिए किसी प्रतिष्ठा से कम नहीं है। सीएम तीसरी बार अमरवाड़ा पहुंचकर भाजपा संगठन की बैठक लेंगे। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दो बार छिंदवाड़ा पहुंच चुके हैं। कुल मिलाकर समझा जा सकता है कि भाजपा किसी भी कीमत पर अमरवाड़ा की जंग में बाजी मारना चाह रही है।

दादा दरबार की कसम और जीत की गारंटी के बीच मुकाबला
गौरतलब हो कि कांग्रेस से तीन बार के विधायक रहे कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाईन कर ली थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हे यहां अपना केंडिडेट बनाया है। बीजेपी प्रदेश और देश में सरकार होने की बात कहकर विकास की गारंटी पर वोट मांग रही है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आंचलकुंड दरबार के बारिस धीरन शाह को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस यहां पर भाजपा को सीधी टक्कर देने का प्रयास किया है।

भाजपा जहां विकास की गारंटी पर वोट मांग रही है, तो कांग्रेस दादा जी दरबार के नाम पर लोगों से आशिर्वाद मांग रही है। खबर तो यह भी है कि एक बड़ा आदिवासी तबका दादा दरबार से जुड़ा हुआ है। ऐसे में दादा दरबार की कसमें देकर वोट मांगे जा रहे हैं। समझा जा सकता है कि किस तरह से यहां चुनाव आस्था वर्सेस राजनीति बन गया है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...