12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपालकर्तव्य पथ पर एमपीटी के फूड कियोस्क का शुभारंभ

कर्तव्य पथ पर एमपीटी के फूड कियोस्क का शुभारंभ

Published on

— मध्यप्रदेश के लज़ीज़ व्यंजनों की खुश्बू से महकेगा इंडिया गेट

दिल्ली।

अगर आप खाने पीने के शौक़ीन है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ और इंडिया गेट घूमने अपनी फैमिली के साथ जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है आज से इंडिया गेट के नार्थ लॉन में शनिवार से मध्य प्रदेश टूरिज्म की ओर से कूनो फ़ूड कियोस्क का उद्घाटन किया गया।

इंडिया गेट के नॉर्थ लॉन के फूड कोर्ट में मध्यप्रदेश के राजकीय व्यंजनों के फ़ूड कियोस्क कूनो (मध्यप्रदेश पर्यटन की इकाई) का शुभारंभ किया गया। कूनो फूड कियोस्क (मध्यप्रदेश पर्यटन) का शुभारंभ मध्यप्रदेश के आवासीय आयुक्त पंकज राग,द्वारा पर्यटन निगम के मुख्य महाप्रबंधक अमन मिश्रा की उपस्थिति में किया गया, इस मौके पर इंडिया गेट पर मध्यप्रदेश राज्य के लोकनृत्य दल द्वारा प्रस्तुति भी दी गई साथ ही अन्य रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गईं ।

इंदौरी पोहा और भुट्टे के कीस सहित अन्य लज़ीज़ व्यंजन की खुश्बू से महकेगा कर्तव्य पथ
खाने की बात करें तो इस कियोस्क पर पर्यटकों और फूड लवर्स, इंदौरी पोहा, इंदौरी भेल,गराडू की चाट,भुट्टे की कीस,दही भल्ले ,कॉर्न कचौड़ी, मावा बाटी, लेमन पुदीना, सन्नाटा जैसे पेय पदार्थ और अन्य लज़ीज़ व्यंजन भी सकेंगे।

आपको बता दें कि इस फ़ूड कियोस्क पर मध्य प्रदेश के सभी प्रसिद्ध व्यंजन उपलब्ध होंगे । साथ ही यहां पर आपको पीने के लिए भी अलग से पेयजल (ड्रिंकिंग वाटर) की व्यवस्था भी की गई है। पर्यटकों और आमजन का भी कहना है की इंडिया गेट पर खाने पीने की अच्छी दुकानों की बेहद कमी महसूस की जाती रही है इस फूड कियोस्क के ओपनिंग से यहां आने वाले पर्यटकों और फूड लवर्स को ज्यादा आनंद आएगा।

फूड कियोस्क के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश भवन दिल्ली में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारीगण, मध्यप्रदेश पर्यटन के अधिकारी कर्मचारी तथा इंडिया गेट पर घूमने आए पर्यटक शामिल रहे।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...