11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलबचपन में दूध पीने के लिए नहीं थे पैसे, वर्ल्ड कप के...

बचपन में दूध पीने के लिए नहीं थे पैसे, वर्ल्ड कप के हीरो बुमराह की ऐसी है कहानी

Published on

नई दिल्ली:

भारत की वर्ल्ड कप जीत में बुमराह हीरो बनकर उभरे और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बुमराह हाल में टीम इंडिया में तुरुप का इक्का और सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं क्रिकेट के जुनून वाले 140 करोड़ के जिस देश में हमेशा से महान बल्लेबाजों को पूजने की परंपरा रही हो, वहां एक गेंदबाज का नायक बनकर उभरना यह साबित करता है कि वह असाधारण क्यों है। चलिए एक नजर बुमराह के जीवन और खेल पर डालते हैं…

शारीरिक कमजोरी से मजबूती तक
बुमराह भले ही आज भारतीय टीम की रीढ़ हों, लेकिन जन्म के वक्त वह फिजिकली कमजोर थे। पड़ोसी और उनके परिवार की अच्छी दोस्त दीपल त्रिवेदी ने X पर बताया कि जब उन्होंने शिशु बुमराह को पहली बार गोद में लिया तो वह बहुत कमजोर और पतले थे। वह कमजोर बच्चा हंसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हंस नहीं पा रहा था। इसके बाद कमजोर बुमराह को डॉक्टर ने ऑब्जर्वेशन में रखा। अहमदाबाद के अस्पताल में 6 दिसंबर 1993 को जन्मे बुमराह सिर्फ पांच साल के ही हुए थे कि उनके पिता जसवीर सिंह हेपटाइटिस-बी बीमारी की वजह से उन्हें छोड़कर चले गए।

प्लास्टिक बॉल से वर्ल्ड कप तक
मां दलजीत को घर चलाने के लिए दिन में 16-18 घंटे तक काम करना पड़ता था। इसके बावजूद घर का खर्च चलाना मुश्किल होता था। दीपल लिखती हैं कि परिवार का संघर्ष जारी था, लेकिन बुमराह को सबसे ज्यादा चुनौती का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि मां उनके लिए दूध नहीं खरीद पाती थीं। लेकिन उन पर इन बातों का असर नहीं पड़ा। वह सब कुछ छोड़ एक प्लास्टिक की गेंद हाथ में उठाकर खेलते थे। दीपल का मानना है कि बुमराह की कहानी से सबको सीखना चाहिए। वह एक जीता-जागता सबूत हैं, कि जिंदगी में किसी को परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकने चाहिए। उनके जैसे खिलाड़ी जो पहले ही जिंदगी से लड़कर जीत चुके हों, उनके लिए ट्रॉफी जीतना सिर्फ उनके करियर पर एक हाईलाइट मार्कर जैसा है।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...