11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलरिंकू का स्टेडियम पार छक्का, अभिषेक का तूफानी शतक, जिम्बाब्वे में ऐसे...

रिंकू का स्टेडियम पार छक्का, अभिषेक का तूफानी शतक, जिम्बाब्वे में ऐसे चमके भारतीय सितारे

Published on

जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया ने 24 घंटे के भीतर पहले टी20 मैच में मिली शर्मनाक हार का बदला चुकता कर लिया। दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने मेजबान जिम्बाब्वे को 100 रन के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने मैच में 1-1 की बराबरी कर ली। टीम इंडिया के लिए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने दमदार शतक लगाया जबकि रुतुराज गायकवाड़ ने 77 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। इसके बाद रिंकू सिंह का तूफान देखने को मिला। ऐसे में आइए तस्वीरों में देखते हैं जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया को मिली जीत का रोमांच।

भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया
पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 100 रन से पीट दिया। पहले टी20 मैच को बीते हुए अभी 24 घंटे का भी समय नहीं हुआ था कि भारतीय टीम ने अपना हिसाब बराबर कर लिया। मैच में टीम इंडिया ने 234 रन बनाकर मेजबान को सिर्फ 134 रन के स्कोर पर समेट दिया। इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी अंदाज में अपना शतक पूरा किया। अभिषेक ने 33 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की और इसके बाद शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 13 गेंदों का सामना किया। उन्होंने लगातार तीन सिक्स लगाकर टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक ठोका। उनको इस दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

रुतुराज गायकवाड़ ने भी किया धूम धड़ाका
सिर्फ अभिषेक शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के लिए दूसरे टी20 मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने भी कमाल की पारी खेली। गायकवाड़ ने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 77 रन बनाए। तीसरे नंबर बैटिंग करते हुए गायकवाड़ जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के नाक में दम करके रख दिया। उनके प्रदर्शन के कारण ही अब गायकवाड़ को तीसरे नंबर की बैटिंग के लिए विराट कोहली का विकल्प माना जा रहा है।

रिंकू सिंह ने भी मचाया हाहाकार
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने भी अपनी बल्लेबाजी से हाहाकार मचा कर रख दिया। रिंकू ने सिर्फ 22 गेंद में 48 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके भी लगाए। रिंकू की इस तूफानी पारी के कारण टीम इंडिया का स्कोर 234 रन तक पहुंचा था।

आवेश और मुकेश ने बॉलिंग में जमाया रंग
बॉलिंग में टीम इंडिया के लिए आवेश खान और मुकेश कुमार अपना कहर बरपाया। इन दोनों गेंदबाजों के खाते में तीन-तीन विकेट आया। इसके अलावा रवि बिश्नोई के खाते में दो विकेट आया जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट अपने नाम किए।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...