11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलभारत और पाकिस्तान की टक्कर 1 मार्च को, 9 को होगा फाइनल,...

भारत और पाकिस्तान की टक्कर 1 मार्च को, 9 को होगा फाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल आया बाहर

Published on

नई दिल्ली

8 साल बाद आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंट में शामिल चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हो रही है। पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल फरवरी मार्च में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ ने इस टूर्नामेंट का संभावित शेड्यूल बता दिया है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। वर्ल्ड कप 2023 के टॉप-8 में रहने वाले भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में 15 मुकाबले होंगे। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
ग्रुप बी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान

भारत के मैच कब होंगे?
रिपोर्ट के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ होगी। इसके बाद 20 फरवरी को भारत अपना पहला मैच बांग्लादेश से खेलेगा। 23 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला प्रस्तावित किया गया है। एक मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होनी है। पीसीबी और आईसीसी ने भारत के सभी मैच लाहौर में रखे हैं। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में ही होना है। सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में होने हैं लेकिन भारत पहुंचता है तो उसका मैच लाहौर में ही होगा।

टीम इंडिया जाएगी पाकिस्तान?
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने पाकिस्तान में खेलने पर हावी भर दी है। लेकिन भारत ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। बीसीसीआई सरकार से परामर्श के बाद निर्णय लेगा। अगर भारत पाकिस्तान में खेलने के लिए तैयार नहीं होता है तो एशिया कप 2023 की तरह ही हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी का प्रस्तावित शेड्यूल
तारीख मैच वेन्यू
19 फरवरी न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान कराची
20 फरवरी बांग्लादेश vs भारत लाहौर
21 फरवरी अफगानिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका कराची
22 फरवरी ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड लाहौर
23 फरवरी न्यूजीलैंड vs भारत लाहौर
24 फरवरी पाकिस्तान vs बांग्लादेश रावलपिंडी
25 फरवरी अफगानिस्तान vs इंग्लैंड लाहौर
26 फरवरी ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका रावलपिंडी
27 फरवरी बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड लाहौर
28 फरवरी अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया रावलपिंडी
1 मार्च पाकिस्तान vs भारत लाहौर
2 मार्च दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड रावलपिंडी
5 मार्च पहला सेमीफाइनल कराची
6 मार्च दूसरा सेमीफाइनल रावलपिंडी
9 मार्च फाइनल लाहौर

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...