9.2 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यफिल्मी स्टाइल में लव मैरिज कर भागा प्रेमी जोड़ा और पीछे-पीछे दौड़े...

फिल्मी स्टाइल में लव मैरिज कर भागा प्रेमी जोड़ा और पीछे-पीछे दौड़े परिजन, वीडियो वायरल

Published on

जालोर ,

राजस्थान के जालौर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां एक प्रेमी जोड़ा परिवार के लोगों से भागता दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि परिजनों ने दोनों को घेर लिया था. जिसके बाद वो एसपी ऑफिस भागे और सुरक्षा की गुहार लगाई. बताया जा रहा है कि दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है, लेकिन एक ही समाज से हैं, जिसके चलते परिजन इनकी शादी के खिलाफ हैं.

जानकारी के मुताबित प्रेमी जोड़े को पहले लग रहा था कि परिजन दोनों की शादी करवा देंगे. लेकिन जब घर वालों ने उनकी सगाई और कहीं करवाने की सोची तो दोनों ने भागने का फैसला कर मंदिर में जाकर शादी कर ली.

प्रेमी जोड़े का भागने का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फिल्मी अंदाज में लड़का और लड़की भाग रहे हैं और उन्हें पकड़ने के लिए परिजन उनके पीछे दौड़ रहे हैं. प्रेमी जोड़ी ने एसपी के सामने पेश होकर सुरक्षा की गुहार लगाई. इसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला.बता दें, कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक प्रेमी युगल को परिजन पकड़ने के लिए भागने लगे. मौके पर किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार
बताया जा रहा है कि घटना के समय एसपी ज्ञानचंद यादव अपने ऑफिस में मौजूद नहीं थे. जालोर कोतवाली में लड़की की गुमशुदगी दर्ज थी. पुलिस दोनों को थाने लेकर गई और वीडियोग्राफी में बयान दर्ज किए. लड़की और लड़के ने बताया कि वो बालिग हैं और अपनी इच्छा से एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं. वो अपने माता पिता के साथ इस शर्त पर जाने के लिए तैयार हुए कि उनकी शादी जल्द से जल्द कराई जाए. लड़का फास्ट फूड का व्यवसाय करता है.

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...