11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलटीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से रौंदा, टी20 सीरीज...

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से रौंदा, टी20 सीरीज 1-1 से बराबर

Published on

चेन्नई,

पूजा वस्त्राकर और राधा यादव की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने तीसरे और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया को यह एकतरफा जीत 55 गेंदें शेष रहते मिली. इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर रही.

तेज गेंदबाज वस्त्राकर (13 रनों पर 4 विकेट) ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 4, जबकि बाएं हाथ की स्पिनर राधा (6 रनों पर 3 विकेट) ने 3 विकेट चटकाए, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 17.1 ओवरों में 84 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने 10.5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 88 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. स्मृति मंधाना 40 गेंदों पर 54 रन और शेफाली वर्मा 25 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद रहीं.

दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच 12 रनों से जीता था, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था. भारत ने इससे पहले वनडे श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज करने के अलावा एकमात्र टेस्ट मैच भी अपने नाम किया था.

मंधाना ने अयोबांगा खाका पर दो चौके लगाकर शुरुआत की. इसके बाद दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने सहजता से रन बटोरे. भारत में पावर प्ले में 40 रन बनाए. इसके बाद मंधाना दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो गई.

मंधाना ने नेदिन डि क्लर्क पर दो चौके और विजयी छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए. शेफाली ने अपनी पारी में 3 चौके लगाए. जब वह 24 रनों पर थीं, तब उन्हें जीवनदान भी मिला.

इससे पहले भारत की तरफ से वस्त्राकर और राधा के अलावा अरुंधति रेड्डी (14 रनों पर एक विकेट), श्रेयंका पाटिल (19 रनों पर एक विकेट) और दीप्ति शर्मा (20 रनों पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज तेजमिन ब्रिट्स ही 20 रनों के आंकड़े को छू पाई. भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया, जिसके बाद टीम ने कप्तान लॉरा वोलवार्ट (9) और मारिजेन कैप (10) के विकेट गंवाकर पावर प्ले में 39 रन जोड़े थे.

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...