11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेल'देश सेवा मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य', हेड कोच बनने के...

‘देश सेवा मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य’, हेड कोच बनने के बाद बोले गौतम गंभीर

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम के गौतम गंभीर के रूप में अपना नया हेड कोच मिल गया है. उन्होंने पूर्व कोच राहुल द्रविड की जगह ली है. गंभीर को नया हेड कोच बनाए जाने की जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दी है.भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्वी दिल्ली के पूर्व सांसद गौतम गंभीर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश सेवा मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है.

‘मेरा लक्ष्य वही है…’
गौतम गंभीर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भारत मेरी पहचान है और अपने देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है. अलग टोपी पहनने के बावजूद वापस आकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं, लेकिन मेरा लक्ष्य वही है जो हमेशा से रहा है. हर भारतीय को गौरवान्वित करना. मैन इन ब्लू वाले लोगों के कंधों पर 1.4 अरब भारतीयों के सपने हैं और मैं इन सपनों को साकार करने के लिए अपनी शक्ति से सब कुछ करूंगा.

जय शाह ने किया ऐलान
वहीं, उनके नए हेड कोच बनाने की जानकारी देते हुए बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, मुझे गौतम गंभीर के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ और गौतम ने इस बदलते हुए पूरे वक्त को बहुत करीब से देखा है. उन्होंने अपने पूरे करियर में चुनौतियों के बावजूद कई भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मुझे विश्वास है कि वो (गौतम गंभीर) भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आइडियल व्यक्ति हैं.

बीसीसीआई सचिव ने आगे लिखा कि टीम इंडिया के लिए उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, उनके विशाल अनुभव के साथ मिलकर, उन्हें इस रोमांचक और सबसे अधिक मांग वाली कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है. इस नई जिम्मेदारी पर निकलने के लिए बीसीसीआई उनका पूरा समर्थन करता है.

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...