11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलगंभीर के हेड कोच बनने के बाद भावुक हुईं रितिका, राहुल द्रविड़...

गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भावुक हुईं रितिका, राहुल द्रविड़ के लिए लिखा मेसेज

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड के तौर पर गौतम गंभीर राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी बने हैं। राहुल द्रविड़ के कार्यकाल की समाप्ति के बाद विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा ने उनके लिए भावुक पोस्ट लिखा। रोहित के बाद उनकी पत्नी ने रितिका सजदेह ने राहुल द्रविड़ का आभार व्यक्त किया। रोहित शर्मा ने अपने पोस्ट में राहुल द्रविड़ को वर्क वाइफ बताया था। इसके बाद रितिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित की पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि द्रविड़ शर्मा परिवार के कितने करीबी हैं।

उन्होंने लिखा, ‘बहुत सारी भावनाएं हैं। आप हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत मायने रखते हैं। आपकी बहुत याद आएगी। मुझे लगता है समायरा आपको सबसे ज्यादा याद करेगी।’ रितिका का यह पोस्ट बीसीसीआई द्वारा गौतम गंभीर को द्रविड़ का उत्तराधिकारी बनाने के कुछ घंटों बाद आया।

2027 तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गंभीर
बता दें कि गौतम गंभीर की नियुक्ति साढ़े तीन साल के लिए हुई है। वह दिसंबर 2027 तक भारतीय टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। पिछले तीन सालों से रोहित और द्रविड़ करीब से काम कर रहे थे। दोनों ने 2021 टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम प्रबंधन के प्रमुख के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। द्रविड़ ने रवि शास्त्री की जगह हेड कोच का पद संभाला, जबकि रोहित को भारत का सफेद गेंद का कप्तान बनाया गया। दक्षिण अफ्रीका दौरे (दिसंबर-जनवरी 2022) के बाद विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद वह सभी प्रारूपों के कप्तान बने।

रोहित शर्मा ने अपने पोस्ट में क्या लिखा था?
रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने पहले अंतरराष्ट्रीय कप्तान के बारे में लिखा, ‘मेरी पत्नी आपको मेरी वर्क वाइफ मानती हैं और मैं भी आपको वही मानने के लिए भाग्यशाली हूं।’ रोहित ने जिस तरह का भावुक पोस्ट राहुल द्रविड़ के लिए लिखा इससे यह पता चलता है कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी-कोच का समीकरण कैसे काम करता है।रोहित ने लिखा, ‘मैं इस पर अपनी भावनाओं को ठीक से व्यक्त करने के लिए सही शब्द खोजने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि मैं कभी कर पाऊंगा। हालांकि, फिर भी मैं ऐसा कर रहा हूं।’

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...