9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यचंबा: गुईनाला से दोनाली नाले के बीच भीषण लैंडस्लाइड, मणिमहेश यात्रा पर...

चंबा: गुईनाला से दोनाली नाले के बीच भीषण लैंडस्लाइड, मणिमहेश यात्रा पर रोक

Published on

चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा से लैंडस्लाइड का वीडियो वायरल हुआ है. बुधवार अचानक दोनाली मणिमहेश जाने वाले रास्ते पर पहाड़ दरकने लगा. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भी मणिमहेश यात्री चपेट में नहीं आया. मुख्य रास्ते से यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इस भूस्खलन की जानकारी प्रशासन को दी. इसके बाद गुईनाला से दोनाली नाले के रास्ते मणिमहेश यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. श्रद्धालुओं को हड़सर से मणिमहेश जाने वाले मुख्य व पुराने रास्ते के जरिए ही आवाजाही करनी की सलाह दी गई है. ताकि किसी प्रकार से जान माल का नुकसान ना हो.

चंबा में हुई लैंडस्लाइड
बता दें, बहुत पहले गुईनाला से दोनाली के बीच नाले के साथ मणिमहेश के लिए रास्ता था. यहां से श्रद्धालु मणिमहेश की यात्रा करते थे, लेकिन 1995 में बादल फटने के कारण रास्ता तहस-नहस हो गया था. इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने मणिमहेश के लिए 1996 में गुईनाला से दोनाली के बीच यमकुंड से होते हुए नया रास्ते का निर्माण करवाया था.

मणिमहेश यात्रा में आई रुकावट
2001 में प्रशासन ने मणिमहेश के लिए फिर से पुराने गुईनाला से दोनाली के बीच पुराने रास्ते को ठीक करवा दिया। इसमें कुछ साल तो यात्रा चलती रही, लेकिन बीते दो साल पहले भारी बारिश, भूस्खलन और चट्टानें गिरने के कारण यह रास्ता बंद हो गया

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...