4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलबैडमिंटन कोर्ट में साइना नेहवाल को चौंकाया, शानदार खिलाड़ी हैं राष्ट्रपति मुर्मू,...

बैडमिंटन कोर्ट में साइना नेहवाल को चौंकाया, शानदार खिलाड़ी हैं राष्ट्रपति मुर्मू, देखिए वीडियो

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को राष्ट्रपति भवन में देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन कोर्ट में दो-दो हाथ करती नजर आईं। ताज्जुब की बात तो यह है कि मुर्मू ने अपने शानदार खेल से साइना नेहवाल जैसी दिग्गज खिलाड़ी को भी चौंका दिया। वीडियो में साइना नेहवाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने जीत के लिए संघर्ष करती हुई दिख रही हैं। एक पेशेवर बैंडमिंटन खिलाड़ी की तरह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अंदाज देशवासियों को बेहद पसंद आया है। खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। राष्ट्रपति के एक्स हैडल से एक लंबी पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई है।

राष्ट्रपति के एक्स हैडल के कैप्शन में लिखा गया, ‘द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखा गया जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का प्रेरक कदम भारत के बैडमिंटन को एक ताकत के रूप में उभरने को ध्यान में रखते हुए है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।’

पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘पद्म पुरस्कार विजेताओं की विशेषता वाली ‘हर स्टोरी – माई स्टोरी’ व्याख्यान सीरीज के एक भाग के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित एक प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाषण देंगी और दर्शकों के साथ बातचीत करेंगी।’

राष्ट्रपति ने डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में आयोजित एक कार्यक्रम में ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 133वें संस्करण के लिए ट्रॉफियों का अनावरण किया। तीन ट्रॉफियों के अनावरण के बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक समूह फोटो ली गई। फोटो सत्र के बाद, राष्ट्रपति, उपस्थित सभी लोगों के साथ, डूरंड कप ट्रॉफी दौरे की शुरुआत करने ध्वजारोहण समारोह के लिए बाहर निकलीं। राष्ट्रपति ने कहा,’डूरंड कप भारत का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें विजेता तीन ट्रॉफी जीतता है: डूरंड कप, प्रेसिडेंट कप और शिमला ट्रॉफी। यह टूर्नामेंट लगभग 135 वर्षों से चल रहा है। मुझे बताया गया है कि शिमला ट्रॉफी 1904 में शिमला के स्थानीय लोगों द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान की गई थी। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने टूर्नामेंट के 1950 के संस्करण के विजेताओं को प्रेसिडेंट कप दिया था और तब से हर विजेता को यह पुरस्कार मिलता है। तीनों ट्रॉफियां एक परंपरा है।’

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...