12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलगौतम गंभीर हेड कोच बनते केकेआर को देंगे डबल झटका? अब बीसीसीआई...

गौतम गंभीर हेड कोच बनते केकेआर को देंगे डबल झटका? अब बीसीसीआई से कर दी इस विदेशी स्टार की मांग

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम को राहुल द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर के रूप में एक नया मुख्य कोच मिला है। हालांकि, टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ का चयन अभी बाकी है। इस बीच गंभीर ने बीसीसीआई के सामने एक मांग रखी है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम गंभीर टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रियान टेन डोइशे को शामिल करना चाहते हैं। गंभीर और यह डच खिलाड़ी पहले एक साथ केकेआर के लिए काम कर चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड क्यों धर्म संकट में होगा?
केकेआर के साथ अपनी भूमिका के अलावा टेन डोइशे फ्रेंचाइजी की कई टीमों से जुड़े हुए हैं। वह कैरेबियन प्रीमियर लीग, मेजर लीग क्रिकेट और आईएलटी20 में केकेआर की फ्रेंचाइजी के लिए काम कर रहे हैं। गंभीर ने टीम मैनेजमेंट में फ्री हैंड की डिमांड पहले ही कर दी थी। इस तरह वह 44 वर्षीय डच को अपने प्रमुख सहयोगी के रूप में चाहते हैं। अगर टेन डोइशे को चुना जाता है तो वह क्या भूमिका निभा सकते हैं, ये तय होना बाकी है, क्योंकि बीसीसीआई राहुल द्रविड़ की मौजूदा कोचिंग टीम के सदस्य टी दिलीप को फील्डिंग कोच के पद पर बनाए रखना चाहता है। हालांकि, अंतिम निर्णय बीसीसीआई के पास है जिसने हाल ही में कोचिंग भूमिकाओं के लिए केवल भारतीय को नियुक्त करने का पक्ष लिया है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि बीसीसीआई क्या फैसला करती है।

अभिषेक नायर का भी टीम इंडिया से जुड़ना लगभग पक्का
इससे पहले रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत के पूर्व ऑलराउंडर और केकेआर बैकरूम टीम का अभिन्न हिस्सा अभिषेक नायर, सहायक कोच के तौर पर गंभीर की टीम से जुड़ सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर गौतम गंभीर ने सच में ऐसी कोई मांग बीसीसीआई के सामने रखी है तो क्या बोर्ड उनकी यह मांग पूरी करेगा? गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए मुख्य कोच बन चुके हैं। करीब-करीब आठ साल बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में श्रीलंका में वापसी करेंगे। बस फर्क यह है कि वो इस बार बतौर खिलाड़ी नहीं, बल्कि कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

गौतम गंभीर के सामने हैं कई बड़ी चुनौती
गंभीर पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उनके दिमाग में सिर्फ जीत चलती है, जिसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं। गंभीर का रिकॉर्ड भी इसका गवाह है। यानी गंभीर जानते हैं कि बड़े मुकाबलों में कैसे सबसे दमदार प्रदर्शन करना होता है। टीम इंडिया पिछले 10 वर्षों में कई बार लड़खड़ाई। बात चाहे नई तकनीक और एडवांस क्रिकेट की हो, गंभीर हर मायने में नए लड़कों के साथ तालमेल बिठा सकते हैं। इसलिए गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया एक नया इतिहास रच सकता है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...