12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलभारत के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल घोषित, 26 जुलाई से 7 अगस्त...

भारत के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल घोषित, 26 जुलाई से 7 अगस्त के बीच होंगे 6 मुकाबले

Published on

नई दिल्ली

बीसीसीआई गुरुवार को घोषणा की कि भारत जुलाई और अगस्त में श्रीलंका के दौरे के दौरान पाल्लेकल और कोलंबो में तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलेगा। सफेद गेंद का दौरा टी20 अंतरराष्ट्रीय (26, 27 और 29 जुलाई) से पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इसके बाद सीरीज के वनडे (एक, चार, सात अगस्त) कोलंबो में आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जायेंगे।

रोहित और विराट करेंगे आराम
भारतीय टीम नव नियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में खेलेगी जबकि श्रीलंका भी नये कोच सनत जयसूर्या के साथ होगी। भारत को अभी श्रृंखला के लिए टीम घोषित करनी है। रिपोर्ट के अनुसार सीनियर खिलाड़ी जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस दौरे पर आराम दिया जायेगा। रोहित और विराट ने वैसे भी टी20 से संन्यास ले लिया है। वैसे में वनडे में भी दोनों आराम करना चाहते हैं।

भारत का श्रीलंका दौरा

तारीख फॉर्मेट मैदान समय (IST)
26 जुलाई टी20 पाल्लेकल 7:00 PM
27 जुलाई टी20 पाल्लेकल 7:00 PM
29 जुलाई टी20 पाल्लेकल 7:00 PM
1 अगस्त वनडे कोलंबो 2:30 PM
4अगस्त वनडे कोलंबो 2:30 PM
7 अगस्त वनडे कोलंबो 2:30 PM

हार्दिक और राहुल हो सकते हैं कप्तान
उम्मीद है कि हार्दिक पंड्या को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कमान सौंपी जा सकती है जबकि केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। इस बीच टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर होने वाली श्रीलंका की टीम को भी नया कप्तान मिलेगा क्योंकि वानिंदु हसरंगा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारत का यह 2021 के बाद श्रीलंका का पहला सफेद गेंद का द्विपक्षीय दौरा होगा।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...