12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलऑफ स्टंप के बाहर गिरी, भारतीय पिच जैसी घूमी गेंद, बोल्ड होने...

ऑफ स्टंप के बाहर गिरी, भारतीय पिच जैसी घूमी गेंद, बोल्ड होने के बाद खुला रह गया बेन स्टोक्स का मुंह

Published on

लंदन

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज 121 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने अपने अंदाज में तेज बल्लेबाजी की। मैच के पहले दिन 189 रन बनाने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे दिन भी कैरेबियन गेंदबाजों पर अटैक जारी रखा। इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों के बल्ले से अर्धशतक निकले लेकिन कप्तान बने स्टोक्स फेल रहे।

टर्न होती गेंद पर बोल्ड हुए स्टोक्स
इंग्लैंड में वैसे तो स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद नहीं होती है। इसके बाद बी बेन स्टोक्स टर्न वाली गेंद पर बोल्ड हो गए। बाएं हाथ के स्पिन गुडकेश मोती के गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गिरी। कप्तान बने स्टोक्स ने उसे ड्राइव करने की कोशिश की। गेंद गिरने के बाद काफी तेजी से अंदर आई। स्टोक्स ने बल्ले लेग साइड में घुमाया भी लेकिन गेंद में इतनी टर्न थी कि वह मिडिल स्टंप पर जाकर लगी।

https://twitter.com/FanCode/status/1811386074356195341?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1811386074356195341%7Ctwgr%5E744f239f0384bc655206429c1bedeb703889e3fa%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fwatch-video-ben-stokes-shocked-after-bowled-of-turning-ball-at-lords-test%2Farticleshow%2F111667904.cms

खुल रह गया बेन स्टोक्स का मुंह
बेन स्टोक्स बोल्ड होने के बाद हैरान रह गए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि गेंद इतनी ज्यादा टर्न कैसे कर गई। बोल्ड के बाद उनका मुंह खुला रह गया। कुछ समय तक वह पिच को देखते रहे। फिर सिर हिलाते हुए पवेलियन की तरफ लौट गए। स्टोक्स के बल्ले से इस पारी में सिर्फ 4 रन ही निकला। स्टोक्स के बल्ले से टेस्ट में रन भी नहीं निकल रहे हैं। पिछली 5 पारियों में उनका स्कोर 4, 0, 2, 3, और 4 रहा है।

रूट ने की बेल की बराबरी
जो रूट ने अर्धशतक लगाकर लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस का स्कोर बनाने के मामले में इयान बेल की बराबरी कर ली है। रूट और बेल के नाम लॉर्ड्स में अब 12-12 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं। लॉर्ड्स में टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर करने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक नंबर एक पर हैं जिन्होंने 16 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है। इंग्लैंड की पहली पारी 371 रनों पर सिमट गई। टीम के पास पहली पारी में 250 रनों की बढ़त है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...