10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यविवाद, जांच, कमेटी और एक्शन... ट्रेनी IAS पूजा खेडकर बोलीं- कमेटी के...

विवाद, जांच, कमेटी और एक्शन… ट्रेनी IAS पूजा खेडकर बोलीं- कमेटी के सामने रखूंगी अपना पक्ष

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर  का मामला इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. पूजा और उनके परिवार पर लगातार लग रहे आरोपों के बीच उनकी नियुक्ति के समय जमा कराए सभी सर्टिफिकेट की जांच की जा रही है. इस बीच पूजा खेडकर ने भी बयान दिया है.

पूजा खेडकर की नियुक्ति के समय जमा कराए गए सभी सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, खेडकर ने जो भी सर्टिफिकेट जमा कराए हैं, उन सभी की जांच की जाएगी. उन्होंने न सिर्फ ओबीसी या दिव्यांगता सर्टिफिकेट बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का सर्टिफिकेट भी जमा कराया है.

सूत्रों का कहना है कि अगर जांच में एक भी सर्टिफिकेट जाली पाया गया तो उन्हें तुरंत प्रभाव से नौकरी से टर्मिनेट किया जाएगा. इस बात की भी जांच की जा रही है कि सर्टिफिकेट के वेरिफिकेशन के बिना उन्हें नियुक्त कैसे किया गया? इसके साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि उन्हें वेरिफिकेशन के लिए कई बार बुलाया गया था लेकिन वह पेश नहीं हुई.

आरोपों पर क्या बोलीं पूजा खेडकर?
पूजा खेडकर पर लगातार लग रहे आरोपों पर पूजा खेडकर ने कहा है कि अगर जांच के लिए कोई कमेटी बनी है तो मैं अपना पक्ष कमेटी के समक्ष रखूंगी. मुझे मीडिया से पता चला है कि ऐसी कोई कमिटी बनी है तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए.

रिश्तेदार को बचाने के लिए अधिकारी पर बनाया दबाव
इससे पहले नवी मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि विवादास्पद प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने एक डीसीपी रैंक के अधिकारी पर चोरी आरोपी को रिहा करने का दबाव बनाने की कोशिश की थी. हालांकि पुलिस ने उस कॉल को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की थी.

एजेंसी के अनुसार, यह मामला 18 मई को पनवेल पुलिस स्टेशन का है. यहां पूजा खेडकर ने कथित तौर पर पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे को कॉल किया और उनसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए ट्रांसपोर्टर ईश्वर उत्तरवाड़े को छोड़ देने की बात कही.

पुलिस के अनुसार, खेडकर ने डीसीपी से स्पष्ट कहा कि उत्तरवाड़े निर्दोष है और उसके खिलाफ आरोप मामूली हैं. पूजा खेडकर ने पानसरे को कॉल पर अपना इंट्रोडक्शन दिया था, लेकिन डीसीपी को यकीन नहीं हुआ कि कॉल किसी आईएएस अधिकारी ने किया है या कोई झूठ बोल रहा है. पुलिस ने इस कॉल पर कोई कार्रवाई नहीं की. चोरी का आरोपी उत्तरवाडे अभी न्यायिक हिरासत में है.

कौन है पूजा खेडकर?
आईएएस पूजा खेडकर हाल ही में तब सुर्खियों में आईं, जब उन्हें ट्रेनिंग पूरी होने से पहले ही पुणे से वाशिम जिले में ट्रांसफर कर दिया गया. पूजा ने पुणे में अलग से केबिन और स्टाफ जैसी डिमांड की थी, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था. 32 वर्षीय प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा के व्यवहार को लेकर नवी मुंबई पुलिस ने पुणे कलेक्टर कार्यालय और गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...