12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलMLC: आंद्रे रसेल की तूफानी बॉल और दो टुकड़ा हो गया ट्रेविस...

MLC: आंद्रे रसेल की तूफानी बॉल और दो टुकड़ा हो गया ट्रेविस हेड का बल्ला

Published on

नई दिल्ली

लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर आंद्रे रसेल ने गेंद से ऐसी तबाही मचाई कि दुनिया देखती रह गई। दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर्स में शुमार रसेल की तूफानी गेंद ने बल्ले के दो टुकड़े कर दिए। यूएस में जारी मेजर लीग क्रिकेट मैच के दौरान लॉस एंजिल्स नाइटराइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच टक्कर थी। रविवार को मॉरिसविले के चर्च स्ट्रीट पार्क में खेले गए इस मैच में आंद्रे रसेल की गेंद ट्रेविस हेड के बल्ले पर इस रफ्तार से लगी कि लकड़ी के दो टुकड़े हो गए। अब घटना की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

दरअसल, मैच में वॉशिंगटन फ्रीडम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सौरभ नेत्रवलकर (4/35) और ग्लेन मैक्सवेल (3/15) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राइडर्स 18.4 ओवर में केवल 129 रन ही बना सकी। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वाशिंगटन के सलामी बल्लेबाजों हेड और स्मिथ ने 79 रन की मजबूत शुरुआत की। हालांकि पारी के दूसरे ओवर में रसेल ने एक तेज शॉर्ट पिच गेंद फेंकी, जिससे पुल शॉट की कोशिश में हेड का बल्ला दो टुकड़ों में टूट गया।

गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी, हेड के पास से सिर्फ हैंडल छूटा जबकि बल्ले का बाकी हिस्सा मिड-विकेट की ओर उड़ गया। इस अप्रत्याशित घटना ने हेड को चौंका दिया उनकी आश्चर्यचकित प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मैच में हेड ने 32 गेंदों में दो चौके और 6 छक्के की मदद से 54 रन बनाए और वाशिंगटन फ्रीडम को आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई। अपनी टीम को मैच जिताने के बाद हेड ने कहा, ‘पिच धीमी थी, पिछले गेम की तुलना में गेंद ज्यादा स्पिन ले रही थी। पूरा मैच खेलकर अच्छा लगा। किस्मत का साथ पाकर अच्छा लगा और जीत हासिल करना अच्छा रहा।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...