12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपार्थिव पटेल ने विराट, गेल और डिविलियर्स सबको लपेट लिया, बताई RCB...

पार्थिव पटेल ने विराट, गेल और डिविलियर्स सबको लपेट लिया, बताई RCB के ड्रेसिंग रूम का काला सच!

Published on

नई दिल्ली:

ई साला कप नामदे… इंडियन प्रीमियर लीग में जो भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैन हैं, उनकी हर सीजन यही हसरत रहती है। इस लीग में आरसीबी एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसकी फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा ट्रस्टवर्थी मानी जाती है। टीम हारे या जीते फैंस हमेशा उसके सपोर्ट में रही है। इसके पीछे एक दो नहीं कई बड़े कारण है।, लेकिन सबसे बड़ी निराशा की बात यह रही है कि आरसीबी एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है।

इस लीग में आरसीबी एक ऐसी टीम रही है जिसके पास दुनिया के विध्वंस क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों ने खूब धूम मचाई, लेकिन ऐसा क्या कारण रहा है कि टीम चैंपियन नहीं बन पाई। ऐसे में अब आरसीबी के ही पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया और बताया कि क्यों आरसीबी टीम खिताबी जीत हासिल नहीं कर पाई है।

पार्थिव के बयान से मच सकता है बवाल
पार्थिव पटेल ने आरसीबी के लिए जो बात कही है वह काफी हैरान करती है। पार्थिव का कहना है कि आरसीबी कभी भी लीग में एक टीम के तौर पर खेली ही नहीं है। विराट कोहली हो या फिर क्रिस गेल या एबी डिविलियर्स सबसा पर्सनल माइलस्टोन और स्टारशिप ज्यादा महत्वपूर्ण रहा। यही कारण है कि इस फ्रेंचाइजी को अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।

पार्थिव पटेल ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं भी आरसीबी के लिए खेल चुका हूं, इस फ्रेंचाइजी में हमेशा स्टार्स को प्राथमिकता दी गई। इसमें टीम जैसी कोई भावना मुझे देखने को नहीं मिली। जब मैं इस फ्रेंचाइजी में था तो टीम का मतलब सिर्फ विराट, गेल और डिवियर्स था। टीम कल्चर वहां कभी रही ही नहीं, जिसके कारण वह आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

कैसा रहा है आईपीएल में आरसीबी का रिकॉर्ड
ऐसा नहीं है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस लीग में हमेशा से खराब खेल दिखाया है। टीम तीन बार इस लीग के फाइनल में पहुंची, लेकिन बदकिस्मती से तीनों ही बार उसे रनरअप बनकर संतोष करना पड़ा। इस लीग में फ्रेंचाइजी 8 बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई जबकि 6 मौके ऐसे रहे जब वह प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही, लेकिन उसकी झोली में आईपीएल ट्रॉफी एक भी बार नहीं आ सकी है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...