18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'बेटियों को स्कूल से निकालो, वो वहां...' लड़कियों के खिलाफ पाकिस्तानी यूट्यूबर...

‘बेटियों को स्कूल से निकालो, वो वहां…’ लड़कियों के खिलाफ पाकिस्तानी यूट्यूबर का गाना वायरल

Published on

नई दिल्ली,

आज यूट्यूब और इंस्टाग्राम का जमाना है. ऐसे में जिसका जो मन करे वह उसे सोशल मीडिया पर पेश किए दे रहा है. कई बार तो यहां काफी अभद्र, हिंसक और भड़काऊ कंटेट भी देखने को मिल जाता है जैसे कोई सेंसरशिप ही न हो. हाल में एक पाकिस्तानी यूट्यूबर हाफिज हसन इक्बाल चिश्ती ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऐसा ही कुछ शेयर किया. ये एक म्यूजिक वीडियो था जिसमें वह खुद गाना गा रहा है.

लड़कियों की शिक्षा पर उठाए सवाल
यहां तक तो ठीक है लेकिन उसके गाने के लिरिक्स कुछ ऐसे हैं कि आपके कान खड़े हो जाएंगे. इसमें वह गा रहा है- अपनी धी स्कूलो हटा लै, उत्थे डांस करती पई है…(यानी- अपनी बेटियों को स्कूलों से निकाल लो, वे वहां नाच गाना कर रही हैं). हाफिज नाच गाने को हराम बताकर गाने में लड़कियों की शिक्षा पर सवाल उठा रहे हैं.

‘बेटियों को स्कूलों से बाहर निकाल लो’
इसमें ये तक कहा गया है कि अगर आप अपनी बेटी को वैश्या नहीं बनाना चाहते तो उन्हें स्कूलों से बाहर निकाल लें. साथ ही लिरिक्स में कहा गया है कि जो बेटियां स्कूल जाती हैं वे अपनी पवित्रता और सम्मान खो देती हैं. वीडियो के शुरुआत में एक डांस कंपटीशन का फुटेज दिखाया गया है जो यूनेस्को के अनुरोध पर पाकिस्तान के एक स्कूल में आयोजित किया गया था. इसके जवाब में यूट्यूबर ने जून में ये गाना रिलीज किया.

‘पाकिस्तान किस दिशा में जा रहा है’
शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को लगभग 300,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 3,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने हाफिज को खूब कोसा है और पूछा है कि पाकिस्तान किस दिशा में जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे वाकई बहुत बुरा लगता है कि पाकिस्तान अभी भी इस प्रकार की मानसिकता से पीड़ित है.आपकी सोच पर शर्म आती है. और जो लोग कमेंट में इसका समर्थन कर रहे हैं वे देश और अपनी बेटियों के बारे में कैसा घटिया सोचते हैं.’

‘इसे सजा दी जानी चाहिए’
एक अन्य ने लिखा,’इसकी हमारी बहनों के खिलाफ इतनी निम्न स्तर की भाषा का इस्तेमाल करने की हिम्मत कैसे हुई. इसे डिलीट किया जाना चाहिए. ये अश्लील शब्द बोल रहा है. इसे सजा दी जानी चाहिए.’ एक ने कहा- ‘मैं वास्तव में इस बकवास आदमी को देखकर हैरान हूं, शिक्षा हर किसी के लिए मौलिक अधिकार है. यह जरूरी नहीं है कि शिक्षा लेने वाली हर लड़की बुरे काम कर रही है.’

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...