12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलअमित मिश्रा ही नहीं ये 3 भारतीय खिलाड़ी भी कर चुके एज...

अमित मिश्रा ही नहीं ये 3 भारतीय खिलाड़ी भी कर चुके एज फ्रॉड, एक तो है IPL चैंपियन

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों प्रारूप खेल चुके अमित मिश्रा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया कि वह अपनी उम्र से एक साल बड़े हैं। तो आइये हम आपको बताने जा रहे हैं उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने भी अपनी उम्र के साथ छेड़छाड़ की है।

प्रिंस राम निवास यादव
दिल्ली के क्रिकेटर प्रिंस राम निवास यादव को बीसीसीआई ने दो सत्रों के लिए घरेलू क्रिकेट से बैन कर दिया था। यादव को अंडर-19 टूर्नामेंट में गलत उम्र का दोषी पाया गया था। यादव दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में रेजिस्टर्ड थे और उन्हें दिसंबर 2019 में बैन कर दिया गया था। उन्हें 2020-21 और 2021-22 के घरेलू क्रिकेट सत्रों में भाग लेने से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।बीसीसीआई के सर्च एक्शन के अनुसार, यादव की वास्तविक जन्म तिथि 10 जून 1996 थी। लेकिन क्रिकेटर ने 12 दिसंबर, 2001 की जन्म तिथि दिखाने वाले दस्तावेज जमा किए।

अंकित बवाने
बीसीसीआई ने पाया कि बावने की आधिकारिक जन्म तिथि (डी. ओ. बी.) 17 दिसंबर, 1992 है, जबकि उनके पासपोर्ट पर डीओबी 1 सितंबर, 1992 है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने यह भी स्वीकार किया कि यह उसका एजेंट था जिसने इसे गड़बड़ कर दिया था। लेकिन, चयनकर्ता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे। अगर बवाने इस मामले में नहीं फंसते। तो वह 2012 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान होते। लेकिन उनकी जगह उन्मुक्त चंद को कप्तान बनाया गया।

नीतीश राणा
KKR के बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज नीतीश राणा ने सबको चौंका दिया था. वो उन 23 क्रिकेटरों में से एक थे जिन्हें BCCI ने उम्र-वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने से बैन कर दिया था। राणा दिल्ली की घरेलू क्रिकेट टीम के एक सम्मानित खिलाड़ी हैं. उनकी जन्मतिथि (DOB) में गड़बड़ी पाए जाने के बाद उन्हें बैन कर दिया गया था।

रसिख सलाम
रासिख सलाम, जम्मू कश्मीर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चुने जाने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। उनको उम्र गलत बताने का दोषी पाया गया था। सलाम को बीसीसीआई द्वारा दो साल के लिए सभी तरह की क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया। इससे पहले वह 2020 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम का हिस्सा थे। उन्हें बाद में भारत अंडर-19 टीम में प्रभात मौर्य ने रिप्लेस किया था।

मनजोत कालरा
बाएं हाथ के बल्लेबाज मनजोत कालरा तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 2018 के अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विजयी शतक लगाया था। कालरा को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2018 के लिए अपने साथ जोड़ा था। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

दिसंबर 2019 में, कालरा पर अंडर-19 टूर्नामेंट खेलने के लिए अपनी उम्र गलत बताने का आरोप लगाया गया था। कुछ लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में बीसीसीआई ने जांच की और 2017 में उम्र को लेकर हुए विवाद को लेकर कालरा को क्लीन चिट दे दी। लेकिन अन्य क्रिकेटरों के माता-पिता के लगातार आरोपों के कारण अधिकारियों को मामले की फिर से जांच करनी पड़ी और पाया गया कि कालरा ने गलत जन्मतिथि बताई थी और अंडर-19 विश्व कप खेलने के लिए वास्तव में वह एक साल बड़े थे। जांच के बाद, कालरा को डीडीसीए की निगरानी समिति द्वारा दो साल के लिए आयु वर्ग की क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...