17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यबरेली में नहीं होगा मौलाना तौकीर रजा का सामूहिक निकाह कार्यक्रम, प्रशासन...

बरेली में नहीं होगा मौलाना तौकीर रजा का सामूहिक निकाह कार्यक्रम, प्रशासन के सख्‍त रवैये के बाद स्‍थगित किया

Published on

बरेली

इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (आइएएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने 21 जुलाई को बरेली में प्रस्तावित धर्मपरिवर्तन और सामूहिक निकाह कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। प्रशासन का सख्त रवैया देखते हुए आईएमसी ने मंगलवार देर रात विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम स्थगित करने संबंधी जानकारी दी।

आईएमसी ने सावन शुरू होने से ठीक एक दिन पहले यानी 21 जुलाई को सामूहिक निकाह कार्यक्रम का ऐलान किया था। इसकी अनुमति जिला प्रशासन से मांगी गई थी। कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी तीखा विरोध करते हुए कहा कि प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए था। आईएमसी नेता मौलाना तौकीर राजा हमेशा हिंदू त्योहारों पर विवादित कार्यक्रम करने और बयान देते हैं। राजेश अग्रवाल के विरोध जताने के बाद प्रशासन हरकत में आया और इस पर सख्‍त तेवर दिखाए।

आईएमसी संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी ने मंगलवार रात एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी की कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। कारण बताते हुए कहा गया है कि इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। उधर, बुधवार सुबह मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मेरे बयान को लोग सही समझ नहीं पाए। इसे सांप्रदायिक मान लिया गया। इसलिए हमने अपना कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Latest articles

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ की धूम: सुर-ताल के साथ बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्निवल...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में न्यूनतम वेतन 26,000 की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ती महंगाई और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर उतर...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...