13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलभारत ने 40 दिन में तीसरी बार दी पाकिस्तान को मात, दिग्गजों...

भारत ने 40 दिन में तीसरी बार दी पाकिस्तान को मात, दिग्गजों से लेकर महिला टीम का कहर

Published on

नई दिल्ली

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान को मात देकर सीरीज में शानदार शुरुआत हासिल की। भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को मात दी और जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत की। पिछले 40 दिन में भारत ने तीन बार पाकिस्तान को तीन अलग-अलग टूर्नामेंट में हराया है। उन्होंने हर एज ग्रुप में अपना वर्चस्व कायम किया है।

टी20 वर्ल्ड कप में दी मात
भारत का 9 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान से सामना हुआ था। यह भारत का टूर्नामेंट में पहला मैच था। अमेरिका के न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में भारत ने जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 119 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान यह मैच आसानी से जीत जाएगा। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 113 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। भारतीय टीम ने छह रन से यह करीबी मुकाबला जीता था।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के बने चैंपियन
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। दोनों टीमों के रिटायर हो चुके खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा ले रहे थे। भारत की कप्तानी युवराज सिंह के हाथों में थी और पाकिस्तान यूनुस खान की कप्तानी में खेल रहा था। भारत लीग राउंड में पाकिस्तान से हारा था लेकिन फाइनल में उसने कसर पूरी कर दी। 13 जुलाई को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 156 रन बनाए। भारतीय टीम 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और चैंपियन बन गए।

महिला एशिया कप में भी भारत ने हासिल की जीत
महिला एशिया कप में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरी। भारत टॉस हारा और पहले गेंदबाजी की। भारत ने कसी हुई गेंदबाजी की और सामने वाली टीम को रन बनाने के लिए तरसाया। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए थे। वह पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाए। वहीं भारतीय टीम ने यह लक्ष्य केवल 14.1 ओवर में हासिल कर लिया।

 

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...