13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलENG vs WI: मार्क वुड की रफ्तार ने ट्रेंट ब्रिज में रचा...

ENG vs WI: मार्क वुड की रफ्तार ने ट्रेंट ब्रिज में रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया शानदार रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

भारत के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी तेज गेंदबाजी से कहर ढाया। उनकी कहर बरपाती गेंदों के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के पसीने छूट गए। मार्क वुड ने नॉटिंघम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज ओवर डालने का रिकॉर्ड बनाया।

मार्क वुड ने डाला सबसे तेज ओवर
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मार्क वुड को गेंदबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने अपने पहले ओवर में एक के बाद एक तेज रफ्तार से गेंद डाली। उन्होंने पहली गेंद 151.1 kmph की रफ्तार से फेंकी। इसके बाद अगली गेंद 154.65 kmph की रफ्तार से गेंद डाली। तीसरे गेंद 152.88, चौथी गेंद 148.06, पांचवीं गेंद 155.30 और आखिरी गेंद 153.20 kmph की रफ्तार से डाली। यह ओवर इंग्लैंड की ओर से घरेलू मैदान पर सबसे तेज रफ्तार वाला ओवर है।

दूसरे ओवर में तोड़ दिया रिकॉर्ड
वुड ने अपने दूसरे ओवर में ही यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने पहली गेंद 152 kmph, दूसरी गेंद 149.66 kmph, तीसरी गेंद 152 kmph, चौथी गेंद 154.49 kmph, पांचवीं गेंद 156.26 kmph और आखिरी गेंद 151.27 kmph की रफ्तार से गेंद डाली।

क्या है मैच का हाल
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक मेहमान टीम ने तीन विकेट खोकर 212 रन बनाए। कावेम हॉज 99 गेंदों में 58 रन और एलिक अथनाजे ने 76 गेंदों में 65 रन बनाए। मार्क वुड तब तक एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने 10 विकेट खोकर 416 रन बनाए। टीम के ओली पोप ने 167 गेंदों में 121 रन बनाए, वहीं बेन डकेट ने 71 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स के बल्ले से 69 रन निकले। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने तीन, जेडन सील्स, केविन सिनक्लेयर और कावेम हॉज ने 2-2 विकेट लिए।

 

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...