6.5 C
London
Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedजिस कंपनी की वजह से ठप हुई दुनिया, उसे झटके में 73000...

जिस कंपनी की वजह से ठप हुई दुनिया, उसे झटके में 73000 करोड़ का नुकसान!

Published on

नई दिल्‍ली ,

अमेरिकी साइबर सिक्‍योरिटी कंपनी क्राउडस्‍ट्राइक शुक्रवार से काफी चर्चा में है, क्‍योंकि यह वही कंपनी जिसके एक खराब सॉफ्टवेयर अपडेट ने दुनियाभर में अफरा-तफरी मचा डाली. करीब 15 घंटे तक माइक्रासॉफ्ट का सर्वर (Microsoft Software) ठप हो गया, जिस कारण एयरपोर्ट्स, बैंक, टीवी चैनल और शेयर बाजार सभी ठहर गए. हालांकि अब धीरे-धीरे स्थिति नॉर्मल हो रही है.

इस बीच, अमेरिकी साइबर सिक्‍योरिटी कंपनी क्राउडस्‍ट्राइक को तगड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर में 11% से अधिक गिर गए, क्योंकि कई इंडस्‍ट्री में रुकावट के कारण परिचालन बाधित हुआ. सार्वजनिक सेवाएं बंद हो गईं, उड़ानें रोक दी गईं और कुछ प्रसारकों को प्रसारण बंद करना पड़ा.

झटके में डूबे 73000 करोड़ रुपये
क्राउडस्ट्राइक का मार्केट कैप आउटेज से पहले लगभग 83 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया था. लेकिन झटके में आए इस क्राइसिस के कारण इसे तगड़ा झटका लगा और देखते ही देखते इसका मार्केट कैप 8.8 अरब डॉलर कम हो गया. यानी एक झटके में ही कंपनी को करीब 73 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. यह कंपनी दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय साइबर सिक्‍योरिटी प्रोवाइडर में से एक है, जिसके ग्‍लोबल स्तर पर करीब 30,000 ग्राहक हैं.

कस्‍टमर्स और इन्‍वेस्‍टर्स का घट सकता है भरोसा
यह कंपनी अपनी ग्रोथ और उच्च मार्जिन के कारण निवेशकों के लिए एक सॉफ्टवेयर प्रिय रही है. शुक्रवार की गिरावट से पहले पिछले साल इसका स्टॉक दोगुना हो गया था. लेकिन अब इस घटना के कारण ग्राहकों और निवेशकों को कंपनी पर अपनी निर्भरता पर विचार करना पड़ सकता है, जिससे पालो ऑल्टो नेटवर्क्स जैसे संभावित कम्‍पटिटर मौके का फायदा उठा सकते हैं, जिसके शेयर में शुक्रवार को 1.7% की ग्रोथ देखी गई.

आगे क्‍या होगा इसपर असर?
वेडबश सिक्योरिटीज के विश्लेषक डैन इवेस ने कहा कि यह क्राउडस्ट्राइक के लिए एक बड़ी क्षति है और स्टॉक पर दबाव पड़ेगा, लेकिन उन्होंने कहा कि यह घटना तकनीकी अपडेट के कारण हुई है, न कि किसी हैक या साइबर सुरक्षा खतरे के कारण, जो उनके अनुसार “अधिक चिंताजनक” होगा. जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों ने कहा कि शुरुआत में ग्राहक परेशान होंगे, लेकिन बाद में स्थिति सामान्‍य हो जाएगी. अभी कंपनी के शेयर 304.96 डॉलर पर हैं.

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...