13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलTRP की दुकान नहीं... विराट कोहली से रिश्ते पर गंभीर ने कर...

TRP की दुकान नहीं… विराट कोहली से रिश्ते पर गंभीर ने कर दिया हर किसी को चुप

Published on

मुंबई:

भारत के नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को घोषणा की कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ उनका बहुचर्चित रिश्ता टीआरपी के लिए नहीं बल्कि उन दोनों के बीच है और आने वाले समय में दोनों एक लक्ष्य के लिए ही काम करने वाले हैं। गंभीर और कोहली अच्छे दोस्त नहीं रहे और यह आईपीएल में दोनों के बीच कई बार टकराव से स्पष्ट है। हालांकि अब यह जोड़ी 27 जुलाई से श्रीलंका के टी20 और एकदिवसीय दौरे से एक साथ काम करेगी।

गंभीर ने कहा, ‘टीआरपी के लिए अच्छा है लेकिन मेरा रिश्ता सार्वजनिक नहीं है। विराट कोहली के साथ मेरा रिश्ता हम दोनों के बीच है और यह दो परिपक्व लोगों के बीच का रिश्ता है।’ मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर के साथ गंभीर श्रीलंका दौरे से पहले प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। भारत को श्रीलंका में तीन टी20 और तीन वनडे खेलने हैं। कोहली के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘हमने बहुत चर्चा की है और हर किसी के पास अपनी जर्सी के लिए लड़ने का अधिकार है।’

गंभीर ने कहा ,‘लेकिन इस समय हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 140 करोड़ भारतीयों का और मुझे यकीन है कि हम एक लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं और भारत को गौरवान्वित करने की कोशिश करेंगे।’ हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले कोहली श्रीलंका दौरे पर भारत की वनडे टीम का हिस्सा हैं। गंभीर ने कहा कि मैदान से बाहर दोनों के संबंध बहुत अच्छे हैं।उन्होंने कहा, ‘और ऐसा ही रहेगा। लेकिन इसे सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं। यह दो व्यक्तियों के बीच का संबंध है। मैंने उससे काफी बात की है और एक दूसरे को मैसेज भेजे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘कई बार हम सिर्फ सुर्खियां चाहते हैं , यह महत्वपूर्ण नहीं है। इस समय सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम दोनों भारत का परचम लहराने के लिए काफी मेहनत करेंगे। यही हमारा काम है।’ श्रीलंका दौरे के लिए भारत के पूर्व हरफनमौला अभिषेक नायक और नीदरलैंड के पूर्व बल्लेबाज रियान टेन डोइशे भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे जो गंभीर के साथ आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए काम कर चुके हैं।

गंभीर ने कहा कि सहयोगी स्टाफ के बारे में विस्तार से श्रीलंका दौरे के बाद पता चलेगा। उन्होंने कहा ,‘मैं बीसीसीआई से बहुत खुश हूं। उन्होंने मुझे अधिकांश चीजे दी जो मैने मांगी थी। श्रीलंका दौरे के बाद सहयोगी स्टाफ के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। अभी अभिषेक और रियान सहायक कोच हैं और टी दिलीप फील्डिंग कोच रहेंगे। साईराज बहुतुले श्रीलंका दौरे के लिए अंतरिम गेंदबाजी कोच हैं।’

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...